नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत लगभग 67,000 कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा शुरू की है. ऐसा खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की पहचान करने के लिए किया जा रहा है.
यह समीक्षा प्रक्रिया सेवा और शासन प्रणाली को और बेहतर करने के सरकारी प्रयासों का हिस्सा है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले लोग दंड के अधिकारी हो सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार के लगभग 67,000 कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की जा रही है, इसके जरिए खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की पहचान होगी. अधिकारी ने कहा कि इनमें से लगभग 25,000 कर्मचारी अखिल भारतीय तथा समूह-ए सेवाओं से हैं जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय राजस्व सेवा आदि आते हैं.’
कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार का रूख उच्चस्तरीय दक्षता और भ्रष्टाचारको कतई बर्दाश्त नहीं करने का है जबकि दूसरी ओर सरकार ईमानदार अधिकारियों के लिए कामकाज के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना चाहती है. ताजे आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के कुल 48.85 लाख कर्मचारी हैं.
Related Posts
June 7, 2021 2 फ़ीसदी पर अटकी कोरोना संक्रमण दर, मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमीं
इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इंदौर […]
December 26, 2022 अटलजी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया गया।
इंदौर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री […]
March 7, 2023 इंदौर एयरपोर्ट पर बन रहा नया डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कारोबार को मिलेगी गति।
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर […]
December 3, 2020 निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई जाने पर दो टीआई लाइन अटैच
इंदौर : बुधवार को थानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर आईजी योगेश […]
July 18, 2019 इंदौर नगर निगम को बकाया राशि जल्द उपलब्ध कराए सरकार- महापौर भोपाल: इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने भोपाल पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से […]
February 22, 2021 मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हो पत्रकारिता
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीसरा दिन।
भविष्य की मीडिया शिक्षा पर हुआ रोचक टॉक […]
April 29, 2023 16 और 29 मई को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
पूरी, गंगासागर, काशी, अयोध्या की यात्रा के लिए 16 मई को जाएगी।
रामेश्वरम, तिरुपति, […]