इंदौर : एम.आई.जी पुलिस ने लूट के लिये जानलेवा हमले करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसायकल बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने फरियादी जितेंद्र पिता कालूराम धूले निवासी खजराना इंदौर के साथ होटल अमर विलास के पास मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते हुए धारदार चाकू से सिर, कमर, एवं पैर में हमला कर घायल कर दिया था और भाग निकले थे। फरियादी की सूचना पर थाना एमआईजी पर अपराध धारा 294, 307, 506, 34 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना के दौरान फरियादी के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 397 भा.द.वि. (जानलेवा हमले के साथ लूट) की धारा भी जोड़ी गई।
मुखबिर सूचना पर रॉबर्ट चौराहे से पकड़े गए दो आरोपियों के नाम आदित्य ठाकुर निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर और
भूपेंद्र सिंह गौड़ निवासी कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर होना बताए गए। दो अन्य नाबालिग आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने मोबाइल लूट केउद्देश्य घटना को अंजाम दिया था।
Related Posts
July 20, 2024 महिला का पर्स छीनकर भागे दो बदमाश पकड़ाए
44 हजार रुपए नकद व महंगा मोबाइल रखे थे पर्स में।
आरोपियों से मोबाइल, नकदी व वारदात […]
September 16, 2023 दो दिनों में लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त
महिला शराब तस्कर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भिजवाया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग अवैध शराब […]
August 5, 2023 महिलाओं को प्राप्त कानूनी संरक्षण का हो रहा दुरुपयोग
लिव इन रिश्ता टूटने पर पार्टनर को झूठे मामले में फंसा देती हैं महिलाएं।
कोर्ट में […]
August 22, 2023 छात्रवृत्ति में भेदभाव से भड़के हुए हैं माई के लाल..
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
चर्चित हो रहा है नारा, अल्पसंख्यकों को छात्रवृति और […]
February 8, 2022 सती माता मन्दिर हटाए जाने के विरोध में विहिप ने किया उज्जैन बन्द का आह्वान
उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत महाकालेश्वर मंदिर परिसर के मुख्य […]
December 3, 2020 बीजेपी विधानसभा क्षेत्र क्र. 3 और 4 के सभी मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित
इंदौर : बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की सहमति […]
January 8, 2022 मप्र लोक सेवा आयोग परिसर में बिना अनुमति हो रही पेड़ों की कटाई..!
इंदौर : मप्र लोक सेवा आयोग के परिसर में 30-40 साल पुराने नीम-पीपल सहित यूकेलिप्टस के […]