05 से 15 रुपए तक होगी रेल किराए में वृद्धि।
नॉन एसी क्लास में 01 पैसे व सभी एसी क्लास के किराए में दो पैसे प्रति किमी की वृद्धि।
साधारण श्रेणी के किराए में 500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं।
इंदौर : रेल मंत्रालय ने रेल किराए में मामूली वृद्धि की है। ये बढ़ोतरी 05 रुपए से 15 रुपए तक होगी। बढ़ा हुआ किराया एक जुलाई से लागू होगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक साधारण श्रेणी के किराए में 500 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है। 501 से 1500 किमी तक की दूरी के लिए 05 रुपए, 2500 किमी तक की दूरी के लिए 10 रुपए और 2501 से 3000 किमी की दूरी के लिए 15 रुपए बढ़ाए गए हैं।
उपनगरीय ट्रेनों के एकल और सीजन टिकटों के किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
गैर एसी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में 0.5 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है जबकि एसी श्रेणी की मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में 01 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी हुई है।
एसी चेयर कार, 3 टियर इकोनॉमी, एसी 2 टियर और एसी फर्स्ट क्लास, एक्जीक्यूटिव क्लास, एक्जीक्यूटिव अनुभूति श्रेणी की ट्रेनों में 02 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
संशोधित श्रेणी – वार किराया विशेष ट्रेन सेवाओं राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और सामान्य गैर उपनगरीय सेवाओं पर भी लागू होगा।
Related Posts
August 2, 2022 महाकाल मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन – पूजन हेतु उमड़े श्रद्धालु
वर्ष में एक बार नागपंचमी पर्व की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुले।
उज्जै्न : श्री […]
January 10, 2021 10 दिन चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, घर- घर जाकर एकत्रित की जाएगी सहयोग राशि
इंदौर : अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर में हर हिन्दू परिवार की सहभागिता […]
October 12, 2021 कटनी से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी इंदौर पुलिस की मदद से पकड़ाया
इंदौर : कटनी के ट्रिपल मर्डर के प्रकरण का फरार आरोपी, को पुलिस थाना बाणगंगा इंदौर की […]
June 8, 2023 बच्चों के विकास को लेकर झूठे दावे करने वाले विज्ञापनों पर बाल आयोग सख्त
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने दी जानकारी।
बोर्नविटा के […]
June 21, 2019 इंदौर प्रेस क्लब करेगा पत्रकारों के प्रतिभावान बच्चों की काबिलियत को सलाम इंदौर: पत्रकार साथियों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह इंदौर प्रेस क्लब द्वारा […]
December 31, 2021 नए साल के जश्न पर कोरोना का साया, रात 10 बजे से ही होटल, पब, बार करवाए जाएंगे बंद
इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों का साया वर्ष 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 के जश्न पर भी […]
April 15, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की […]