भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना में इन्दौर के श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बस दुर्घटना को त्रासदी बताते हुए शोकमग्न परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी मौके पर भेजा है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं बचाव कार्य की पल-पल की खबर ले रहे है। उन्होंने मृतक श्रद्धालुओं के शव सुरक्षित लाने के लिये रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु से बात की, जिससे देहरादून से विशेष रेल कोच की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बचाव एवं राहत कार्य के संबंध में बात की।
मुख्यमंत्री ने एडीजी सुरक्षा श्री ए.के. पटेरिया एवं अतिरिक्त रेजीडेंस कमिश्नर दिल्ली श्री प्रकाश उन्हाले के नेतृत्व में एक दल मौके पर भेजा है। यह दल बचाव कार्य का समन्वय एवं आवश्यक सहयोग करेगा।
दुर्घटना में प्रभावितों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। भोपाल के कंट्रोल रूम का दूरभाष नं. 0755-1079 तथा इन्दौर के कंट्रोल रूम का 0731-100, 0731-2449124 तथा तहसीलदार श्री सी.एस. हुड्डा का नं. 09425928259, तहसीलदार श्री डी.डी. शर्मा-09993535505 एवं नायब तहसीलदार श्री राहुल गायकवाड़ का मोबा नं. 09425058988 पर संपर्क किया जा सकता है।
Related Posts
March 30, 2021 कोरोना के खौफ के बावजूद नजर आया होली का उत्साह, गली- मोहल्लों में बिखरे उल्लास के रंग
इंदौर : कोरोना के साए के बावजूद रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह से मनाया गया। सीएम […]
September 12, 2020 इम्युनिटी बढाने वाले पेय ‘रियल फ्रूट पावर’ का संस्था आनंद गोष्ठी करेगी वितरण इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए काढ़े के मुफ्त वितरण के बाद संस्था आनंद गोष्ठी 'स्वास्थ्य […]
June 13, 2021 संक्रमित मामलों में लगातार हो रही कमीं, 7 सौ से कम रह गए अस्पतालों में भर्ती मरीज
इंदौर : लगभग पूरीतरह अनलॉक होने के बावजूद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे […]
August 28, 2020 सीएम शिवराज करेंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चिकित्सा के क्षेत्र में इंदौर को एक […]
September 16, 2022 स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में लिप्त कई युवक – युवतियां पकड़ाए
इंदौर : सैलून सेंटर की आड़ में शराबखोरी करवाते हुए अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा […]
December 30, 2021 रुचि सोया से पाइप लाइन बिछाकर नाले में छोड़ा जा रहा था दूषित पानी, फैक्टरी का प्रशासनिक भवन सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कान्ह नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट छोड़ने वाले उद्योगों की […]
June 4, 2022 सांसद लालवानी ने गिनाई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां
इंदौर : केंद्र की मोदी सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय बीजेपी कार्यालय में आयोजित […]