इंदौर : सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव तिथि अनुसार झूलेलाल मंदिर छत्रीबाग में धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में समाजजनों ने इसमें हिस्सा लिया। मंदिर के सेवादार विजय माखीजा ने बताया कि शुक्रवार सुबह काटजू कॉलोनी से बहराणा साहब यात्रा प्रारंभ हुई जो जयरामपुर कॉलोनी सहित विभिन्न कालोनियों में होती हुई छत्रीबाग स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर पर समाप्त हुई।गली गली में समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर बहराणा साहब का स्वागत किया व भगवान झूलेलाल की आरती कर प्रसाद वितरित किया। सिंधी समाजजन गीत- संगीत की थाप पर सिंधी भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे ।जगह जगह लोगों ने बहराणा साहब की पूजा अर्चना की। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी हुआ। सुबह के सत्र में बहराणा साहब की यात्रा में मंदिर के सेवादार भाजपा के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी, हरीश डवानी,अशोक खुबानी, नरेंद्र इसरानी, प्रो धीरज हसीजा,रवि खत्री, लक्ष्मण करमचंदानी,नरेश फुदवानी, मंसाराम राजानी,प्रकाश परवानी, राजू गुलानी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए।
Related Posts
July 24, 2024 युवा और देशहित में है अग्निपथ योजना, देश में फैलाया जा रहा भ्रम
अग्निपथ योजना को लेकर बोले बीजे सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगे.अवधेंद्र प्रताप […]
November 25, 2021 प्रभारी मंत्री मिश्रा ने की टंट्या मामा स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा, वंशज भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
इंदौर : "देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के […]
April 21, 2021 शैल्बी अस्पताल से रेमडेसीवीर के सौ से ज्यादा इंजेक्शन चोरी, अस्पताल के ही एक कर्मचारी को लिया गया हिरासत में
इंदौर : शहर के शैल्बी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल […]
September 13, 2020 लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, साढ़े तीन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित..! इंदौर : कोरोना संक्रमण अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि […]
April 23, 2020 पृथ्वी दिवस पर किये गए हवन, जलाए गए दीप, बनाई गई रंगोली इंदौर : संस्था *आनन्द गोष्ठी* का *पृथ्वी दिवस* पर महा अभियान हर घर- आंगन में हवन, दीप […]
February 23, 2022 यूपी में चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए हो रहा मतदान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के […]
January 5, 2022 जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते की कड़े कदम उठाने की सिफारिश
इंदौर : जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और भविष्य में उत्पन्न होने वाली स्थितियों के […]