इंदौर : करीब ढाई साल बाद इंदौर कोरोना मुक्त हो गया है। अर्थात सरकारी रिकॉर्ड में अब कोरोना का एक भी मरीज उपचाररत नहीं और न ही कोई कोई नया मरीज सामने आया है।
बता दें कि 24 मार्च 2020 को इंदौर में कोरोना का पहला मरीज मिला था। लगभग 32 माह बाद वो समय आया जब इंदौर में एक भी उपचाररत मरीज नहीं बचा। अंतिम दो मरीज भी होम आइसोलेशन में स्वस्थ
हो गए।
जांच में भी नहीं मिला कोई मरीज।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 179 लोगों की जांच की।इनमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। इंदौर में इन 32 माह के दौरान 2 लाख 12 हजार 511 पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें 1469 की मौत हुई और 2,11042 मरीज स्वस्थ हो गए। 38 लाख 63 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट अब तक करवाए गए हैं।पिछले दिनों हवाई यात्रियों को मास्क से निजात मिल गई थी। अब विदेश से आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फार्म भरने से भी मुक्त कर दिया गया है। इंदौर कोरोना से फिलहाल मुक्त हो गया है।
Related Posts
February 17, 2022 एशिया के सबसे बड़े जनजातीय उत्सव का तेलंगाना में शुभारंभ
नई दिल्ली : तेलंगाना में पवित्र और बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक उत्सव “मेदारम जतारा” का […]
December 2, 2021 मौसम का बिगड़ा मिजाज, बारिश के साथ ठंडी बयारों ने बढ़ाई ठिठुरन, वैवाहिक आयोजनों पर पड़ा असर
इंदौर : मौसम के बिगड़े मिजाज ने इंदौर सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में लोगों की परेशानी बढ़ा […]
March 3, 2022 सीहोर कलेक्टर- एसपी पहुंचे पंडित मिश्रा की शरण में, लिया आशीर्वाद, किया कथा का श्रवण
भोपाल : सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्र की कथा के दौरान होने वाले रुद्राक्ष वितरण महोत्सव […]
July 1, 2021 वार्ड 44 की कई कॉलोनियों में निगम कर्मियों की लापरवाही से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
इंदौर : वार्ड 44 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एबी रोड के पीछे एचआईजी, छोटी खजरानी, नया बसेरा […]
December 15, 2020 कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 9 फीसदी के नीचे आया ग्रोथ रेट…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब 4 सौ से साढ़े 4 सौ के बीच सामने आ रहे हैं। सोमवार को […]
January 13, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का ऐलान
भोपाल : करीब 11 माह के इंतजार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश […]
February 4, 2023 इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए बजट में मिली बड़ी राशि
रेल बजट 2023-24 में रतलाम मंडल की परियोजनाओं के लिए 2281 करोड़ की राशि आवंटित।
इंदौर […]