लव जिहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, शिवराज ने किया ऐलान

  
Last Updated:  December 5, 2022 " 02:14 pm"

क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस पर इंदौर में हुआ विशाल समागम।

पेसा एक्ट सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की क्रांतिकारी पहल – राज्यपाल मंगुभाई पटेल।

जागरूक होकर पेसा एक्ट के अधिकारों का लाभ लेने का मुख्यमंत्री चौहान ने किया जनजाति बंधुओं से आव्हान।

पेसा एक्ट कर्मकांड नहीं जिन्दगी बदलने का है महाअभियान।

आने वाले पाँच साल में पलायन को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार राज्य सरकार करवाएगी।

विवाह तथा अन्य समारोहों में भोजन पकाने के लिए हर पंचायत में रहेगी बर्तनों की व्यवस्था।

पंचायतवार माइक्रो फाइनेंस की योजना शुरू की जाएगी – मुख्यमंत्री चौहान ने किया ऐलान।

इंदौर: क्रांति सूर्य जननायक शहीद टंट्या भील के बलिदान दिवस पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में विशाल समागम आयोजित किया गया।

पैसा एक्ट सामाजिक – आर्थिक बदलाव की क्रांतिकारी पहल

इस विशाल समागम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पेसा एक्ट सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की क्रांतिकारी पहल है। इसके लिए राज्य शासन बधाई की पात्र है।

लव जिहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मास्टर ट्रेनर बनकर पेसा एक्ट का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस एक्ट को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए जरूरी है कि सभी व्यक्ति जागरूक बनें। उन्होंने जनजाति बंधुओं से आव्हान किया कि वे जागरूक होकर इस एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करें और इसका लाभ लें। यह एक्ट मात्र एक कर्मकांड नहीं बल्कि जिन्दगी बदलने का महाअभियान है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनेगा। आने वाले पाँच साल में पलायन को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा। विवाह तथा अन्य समारोहों में भोजन पकाने के लिए हर पंचायत में बर्तनों की व्यवस्था रहेगी। पंचायतवार माइक्रो फाइनेंस की योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में प्रावधान किया जाएगा।

इस मौके पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद वी.डी. शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल, सांसद शंकर लालवानी, कविता पाटीदार, छतरसिंह दरबार, सुमेर सिंह सोलंकी, महेन्द्र सिंह सोलंकी, गजेन्द्र सिंह पटेल, जी.एस. डामोर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, गौरव रणदिवे, राजेश सोनकर, डॉ. निशांत खरे सहित विधायकगण, पूर्व विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने दिया। कार्यक्रम के अंत में विधायक राम डांगोरे ने आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *