इंदौर : श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों की कड़ी में रीवा के लिए विशेष ट्रेन बुधवार 13 मई को रात 9:00 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक
1 से रवाना होगी। रेलवे के रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत ने बताया कि ट्रेन में LHB श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। जिनमें से 17 स्लीपर कोच, 3 जनरल कोच और 2 पाॅवर कोच रहेंगे। ट्रेन का रेक भुज से रतलाम के रास्ते इंदौर आ चुका है। यहां इसे सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के अलावा अन्य किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा ताकि यात्रियों को छोड़ने के लिए स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ जमा न हो। इस ट्रेन में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में पंजीकृत श्रमिक ही यात्रा कर सकेंगे। स्टेशन से किसी भी तरह के टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। यात्रियों के लिए भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
Related Posts
September 1, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर में अब भंडारा नहीं होगा, प्रसाद वितरण की अपनाई जाएगी अन्य प्रक्रिया
इंदौर : प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। […]
February 27, 2022 हर व्यक्ति को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए- सखलेचा
इंदौर : मीडिया सीरीज सीजन -11 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल […]
December 23, 2024 गीता भवन में गीता ज्ञान यज्ञ के समापन पर खेली गई फूलों की होली
महामंडलेश्वर का किया गया सम्मान।
इंदौर : सात दिनों तक हम तो कथा में बैठ लिए, अब इस […]
February 21, 2021 ‘संवाद’ में मिले सुझावों को अमल में लाकर सुधारेंगे शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था- डीआईजी
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शहर के यातायात को लेकर आयोजित 'संवाद' कार्यक्रम में […]
July 20, 2024 महिला का पर्स छीनकर भागे दो बदमाश पकड़ाए
44 हजार रुपए नकद व महंगा मोबाइल रखे थे पर्स में।
आरोपियों से मोबाइल, नकदी व वारदात […]
August 27, 2023 रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 8,278 करोड़ रुपए का निवेश करेगी क्यूआईए
आरआरवीएल का प्री-मनी इक्विटी मूल्य 8.278 लाख करोड़ लगाया गया।
2020 में कंपनी का […]
November 27, 2019 सभागृह बेचने के फैसले पर मंत्री पटवारी ने IDA अधिकारियों को लगाई फटकार इंदौर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने आईडीए बोर्ड द्वारा राजेंद्रनगर स्थित […]