किन्नर जोया और उसके दो साथियों ने सेल्स डायरेक्टर के साथ लूट व हत्या की वारदात को दिया था अंजाम

  
Last Updated:  October 9, 2021 " 10:34 am"

इंदौर : बुधवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में रियल स्टेट कम्पनी के सेल्स डायरेक्टर देवांशु मिश्रा की चाकू से हमला कर की गई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में किन्नर और उसके दो साथियों को बन्दी बना लिया है। किन्नर जोया ने ही अपने साथियों के साथ देवांशु पर चाकू से हमला किया था, जिससे देवांशु की मौत हो गई थी। पहले हत्या का शक मृतक देवांशु के मित्र सतीश पर जताया जा रहा था पर जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी से साफ हो गया कि वारदात में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।
शुक्रवार को प्रेस वार्ता के जरिए डीआईजी मनीष कपूरिया ने ये जानकारी दी। इस दौरान एएसपी राजेश रघुवंशी, शशिकांत कनकने और लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल भी मौजूद थे।

ये था घटनाक्रम ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 2 बजे मूल रीवा निवासी देवांशु अपने मित्र सतीश के साथ एमआर- 3 इलाके में अपने किराए के मकान पर जा रहा था। दोनों नशे में थे और अप एक दोस्त को घर छोड़ने के बाद अपने घर जा रहे थे। इस बीच किन्नर जोया और उसके साथियों ने उन्हें देखा, करीब 2 किलोमीटर तक दोनों का पीछा किया और रास्ते में आवाज देकर रोक लिया। इसके बाद किन्नर जोया ने अपने दो साथियों के साथ देवांशु की सोने की चेन लूट ली और अपने साथ संबंध बनाने का दबाव देवांशु पर बनाया। जब देवांशु ने इनकार किया तो उसपर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। नशे में होने से घायल देवांशु को अस्पताल ले जाने की बजाय उसका मित्र सतीश घर ले गया और सुला दिया। गुरुवार सुबह देवांशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर देवांशु के मित्र सतीश को हिरासत में ले लिया था। बाद में वह निर्दोष पाया गया।

सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी।

पुलिस के अनुसार किन्नर जोया और उसके साथी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए। किन्नर जोया को आजादनगर से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में अपने दोनों साथियों के नाम अल्लू और अलीम बताए। उन्हें भी धर- दबोचा गया। देवांशु के मित्र सतीश ने भी तीनों की शिनाख्त की। आरोपियों ने भी पूछताछ में कबूला की लूट व हत्या की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *