इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शीर्ष नेता संविधान जेब में रखकर घूम रहे हैं और नौटंकी कर रहे हैं। जब से भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई है, तब से लेकर आज तक एक घटना बताएं, एक पार्लियामेंट का प्रस्ताव बता दीजिए, जहां देश हित में निर्णय नहीं हुआ हो। एक जगह भी देश का अहित हो तो बता दीजिए, मैं चुनौती देता हूं उनको।
विजयवर्गीय जी ने कहा, मैं चुनौती देता हूं कि आज भी धारा 370 लगाना नेहरू का सही निर्णय था या गलत, इसके ऊपर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए। देश का बहुत नुकसान हुआ। यह तो हमारे मोदी जी हैं। जैसे ही लोगों ने मोदी जी के हाथ में सत्ता दी, एक झटके के अंदर उन्होंने जम्मू – कश्मीर से धारा 370 उखाड़ के फेंक दी। वहां पर आज हर पंचायत में तिरंगा लहरा रहा है।
सरकार के हर निर्णय को जनता का अपार समर्थन।
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मोदी सरकार के हर निर्णय को देश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना भ्रम फैलाने की कोशिश करे, लेकिन जनता समझ चुकी है कि कौन राष्ट्रहित के लिए काम कर रहा है और कौन सिर्फ सत्ता के लालच में है।
Related Posts
July 11, 2022 श्रावण माह में खंडवा रोड पर प्रतिबंधित हो भारी वाहनों का आवागमन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने संभाग आयुक्त पवन शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने […]
June 29, 2025 सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का डेढ़ लाख रुपए तक का होगा कैशलैस इलाज
‘कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम- 2025’ के क्रियान्वयन में इंदौर को बनाया जाएगा मॉडल […]
October 21, 2022 इंदौर के मुख्य बाजारों में आतिशबाजी पर लगाई गई रोक
इंदौर : शहर के एमटी क्लॉथ मार्केट तथा आसपास के क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण बाजारों में […]
September 13, 2021 5 सौ से अधिक फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी धराया
इंदौर : फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए कमाने वाला गिरोह का […]
December 11, 2020 इंदौर आगमन पर शिवराज- सिंधिया का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, दोनों नेताओं ने निजी कार्यक्रमों में की शिरकत
इंदौर : सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम […]
September 17, 2021 जिला भाजपा ने भी मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, उनके जीवन पर केंद्रित लगाई प्रदर्शनी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा और समर्पण […]
November 18, 2022 19 नवंबर को इंदौर से 35 मिनट देरी से रवाना होगी अवंतिका एक्सप्रेस
इंदौर: बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक लेने के कारण कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन […]