इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। इस बात को देखते हुए जिन ट्रेनों का संचालन पश्चिम रेलवे ने बन्द कर दिया था, उन्हें अब पुनः शुरू किया जा रहा है। अभी तक 22 ट्रेनों का संचालन रेलवे ने प्रारम्भ कर दिया है। इसी कड़ी में इंदौर से जोधपुर के लिए ट्रेन का संचालन 6 जुलाई से शुरू किया जा रहा है।
रतलाम, मंदसौर, नीमच होते हुए चलेगी ट्रेन।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि गाड़ी संख्या 04801 जोधपुर से इंदौर के लिए 5 जुलाई को रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04802 इंदौर से जोधपुर के लिए 6 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ होते हुए जोधपुर पहुंचेगी।
रेलवे पीआरओ जितेंद्रकुमार जयंत ने बताया कि इंदौर- जोधपुर- इंदौर ट्रेन भी विशेष ट्रेन के बतौर ही चलाई जा रही है। इसमें भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जितनी सीटें ट्रेन में हैं, उतने ही यात्री सफर कर सकेंगे।
Related Posts
October 20, 2022 व्यापारियों की नाराजगी के बाद पुनः खोला गया राजवाड़ा की ओर जानेवाला मार्ग
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दीपावली की खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके […]
November 17, 2021 सीएम शिवराज से मिले सचिन तेंडुलकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सीएम ने किया स्वागत
भोपाल : मप्र में अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब आदिवासी बच्चों का जीवन संवारने के लिए किए […]
January 31, 2021 ‘सबकी भाजपा और सबके लिए भाजपा’ के निर्माण के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत- शर्मा
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक इंदौर के क्रिसेंट पार्क में सम्पन्न हुई।
सीएम, […]
February 13, 2025 मुख्यमंत्री से चर्चा में चिकित्सक महासंघ ने रखी विभिन्न मांगे
भोपाल : अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों की […]
October 15, 2021 कैदी नम्बर 956 के लिए शाहरुख खान ने भिजवाया मनी आर्डर
मुम्बई : जेल में किसी भी कैदी को उसके नंबर से ही बुलाया जाता है। इस तरह से आर्यन खान को […]
March 1, 2023 भोपाल – उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट मामले में 07 को फांसी, 1को उम्रकैद
लखनऊ : NIA कोर्ट ने मार्च 2017 में हुए भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 […]
May 24, 2021 चार राज्यों के लिए यात्री बसों का आवागमन 31 मई तक स्थगित
भोपाल : प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की राज्य में […]