हाजियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : ग़ुलाम ए पंजतन कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इमाम हुसैन की याद में 16वां हुसैनी लंगर आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने लंगर में शिरकत कर पुण्यलाभ लिया।
इस मौके पर हज से लौटे हाजियों का सम्मान भी किया गया। सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग व असलम पठान ने
हाजी इलियास पहलवान, हाजी यूनुस ख़ान, हाजी इलियास ख़ान, हाजी फ़ारूक़ हुसैन का सम्मान किया।
गुलाम ए पंजतन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में हर साल किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिले और समाज में सेवा, समर्पण और इंसानियत की भावना बनी रहे।
Facebook Comments








