लीगल टीम के साथ किसी भी शहर में पहुंचने के लिए तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर।
भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार, 17 जुलाई को प्रदेश की 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की है । मतगणना के दिन कमलनाथ, भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे । इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे । मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे । इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी । कमलनाथ द्वारा विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। बता दें कि मतगणना के लिए हाल ही में कमलनाथ द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की गई है।
Related Posts
June 3, 2024 इंदौर में पब कल्चर और बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ विधायक गोलू शुक्ला ने उठाई आवाज
मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर पब, नाइट कल्चर से शहर के बिगड़ते माहौल की ओर दिलाया […]
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]
March 14, 2024 प्रेस्टीज इंदौर फिल्म फेस्टिवल का औपचारिक शुभारंभ
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को लाइफ टाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इंदौर […]
October 12, 2021 राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इंदौर : बीजेपी की वरिष्ठ नेता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती के अवसर पर […]
August 1, 2020 अब प्रदेश सरकार की अनुमति के बिना किसी भी जिले में लॉक डाउन नहीं लगेगा- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किल कोरोना अभियान के दूसरे चरण में 1 […]
May 11, 2023 महू – बलवाडा रेल खंड में बनेगी 21 टनल, 36 बड़े पुल
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने राइट्स के प्रबंध निदेशक के साथ की इंदौर क्षेत्र में चल […]
August 1, 2021 संस्कार भारती ने किया दो कला साधकों का सम्मान
इंदौर : संस्कार भारती की रामेश्वर इकाई ने गुरु पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को इंदौर के […]