पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोले मंत्री विजयवर्गीय।
भोपाल/इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत पर मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने इस हमले के प्रति चिंता व्यक्त की है। पाकिस्तान में जिस प्रकार आतंकवाद बढ़ रहा है, उससे पड़ोसी देशों में खतरा पैदा हुआ है और यह चिंतनीय बात है। .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पाकिस्तान से सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। पानी बंद करने से पाकिस्तान की इकॉनोमी डिस्टर्ब हो जाएगी, क्योंकि जो एग्रीकल्चर बेस्ड इकॉनोमी है, वो तो शून्य पर पहुंच जाएगी। विजयवर्गीय ने कहा, पाकिस्तान ने जिस तरह से आतंकवाद के माध्यम से समाज को बांटने की कोशिश की है, वह असहनीय है, बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, देश की जनता की भी मांग है। प्रधानमंत्री जनभावना के अनुरूप कड़ा रुख अपना रहे हैं।
Related Posts
April 10, 2024 इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
सिटी रिपोर्टिंग के अग्रपुरुष रहे स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता को भी किया याद।
इंदौर : देश […]
June 30, 2023 95 वर्षीय सेवाभावी चिकित्सक डॉ.रामेश्वर शर्मा का सम्मान
इंदौर : शहर में मनाए जा रहे चिकित्सा सेवा सप्ताह के तहत रहा है। इसके तहत पारमार्थिक […]
July 10, 2023 25 दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को सीएम शिवराज ने प्रदान की स्कूटी की चाबी
कोई सिलाई तो कोई समोसा कचौड़ी, टिफिन सेंटर और कोई घर-घर खाना बनाकर कर रही […]
October 8, 2020 कलेक्टर ने बुलाई नोडल अधिकारियों की बैठक, आदर्श आचार संहिता का सख्ती के पालन कराने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। आदर्श आचरण […]
February 1, 2021 संकट के दर्द से सबक वाला, चंगा मन की दवा है निर्मला का निर्मल बजट
गोविन्द मालू(पूर्व उपाध्यक्ष खनिज निगम)
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' वाली कहावत को […]
May 8, 2025 इंदौर में 12 मिनट तक किया गया ब्लैक आउट, जनता की रही सक्रिय भागीदारी
समूचे शहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल।
इंदौर : आतंकियों के […]
July 9, 2021 शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य कोई शुल्क नहीं ले सकेंगे निजी स्कूल, प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश
इंदौर : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार […]