मीडिया से चर्चा में बोले कैलाशजी, 150 सीटें जीतकर बीजेपी बनाएगी सरकार।
इंदौर : लोकतंत्र के महायज्ञ में कैलाश विजयवर्गीय परिवार सहित आहुति देने अर्थात मतदान करने पहुंचे। सुबह नंदा नगर स्थित अपने निज निवास पर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय, छोटे भाई विजय और बहु मंजू विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पुत्र आकाश और कल्पेश विजयवर्गीय, भतीजे विश्वेष और विवेक विजयवर्गीय, पुत्रवधु सोनम आकाश और दिव्या कल्पेश विजयवर्गीय, भतीजा वधु आयुषी विश्वेश और हिना विवेक विजयवर्गीय के साथ नंदा नगर तीन पुलिया स्थित मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में बूथ क्रमांक 258 में मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय नंदा नगर साईं मंदिर पहुंचे। यहां पत्नी आशा विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला सहित गो पूजन कर गायों को चारा खिलाया।
डेढ़ सौ सीटें जीतकर बना रहे सरकार।
बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विकास के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। हम विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। किसी प्रकार की कोई फिक्र नहीं है, हम 150 सीटे जीतकर सरकार बना रहे हैं।
Related Posts
January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
October 18, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए लूटे गए तीन मोबाइल, एक स्कूटी भी की गई […]
June 18, 2024 विभिन्न विधाओं में पारंगत शहर की पांच मातृशक्तियां देवी अहिल्या अवॉर्ड से होंगी सम्मानित
गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट के संरक्षक सत्यनारायण पटेल की एक और सार्थक पहल।
इन्दौर : […]
June 20, 2024 खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क को एमएसपी से करें लिंक
खाद्य तेलों के आयात पर बढ़ाएं सीमा शुल्क।
सोपा चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने सरकार से की […]
February 13, 2024 वापी के समीप सबवे के निर्माण के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित
मुंबई : पश्चिम रेलवे के वापी और बगवाड़ा स्टेशनों के बीच सबवे के निर्माण कार्य के संबंध […]
July 2, 2021 महू में खाली प्लॉट पर पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
महू : शहर की खान कॉलोनी के प्लाट में गुरुवार सुबह दो दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से […]
October 29, 2021 फैशन वीक में नजर आई भारतीय पारम्परिक पहनावे और संस्कृति की झलक
इंदौर : आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक' का दूसरा दिन 'इंडिया इंडिजिनस बाय आईएनआईएफडी' […]