रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर होगा ठहराव।
इंदौर : त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर ठहराव के साथ जोधपुर से पुणे के बीच त्यौहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04807/04808 जोधपुर पुणे जोधपुर स्पेशल दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 04807 जोधपुर पुणे स्पेशल 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक जोधपुर से प्रति शुक्रवार को 16.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(05.25/05.35, शनिवार) होते हुए शनिवार को 23.10 बजे पुणे पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04808 पुणे जोधपुर स्पेशल 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक पुणे से प्रति रविवार को 00.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (14.30/14.40, रविवार) होते हुए सोमवार को 04.50 बजे जोधपुर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, लोनावाला एवं चिंचवड़ रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, दस स्लीपर एवं चार द्वितीय श्रेणी सामान्य कोच के साथ चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
July 2, 2021 वार्ड 33 में शत प्रतिशत टीकाकरण पर पार्षद राजेन्द्र राठौर का सम्मान
इंदौर : वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 33 सुखलिया इंदौर के पूर्व पार्षद […]
August 4, 2021 मिशन अस्पताल में भी हो सकेगा कोविड के मरीजों का इलाज
इंदौर : शहर का 130 वर्ष पुराना छावनी स्थित क्रिश्चियन मिशन अस्पताल नई साज- सज्जा और […]
October 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, राजमाता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा में भाजपा की वरिष्ठ नेता, राजमाता […]
September 22, 2023 शनिवार को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस का दामन थामेंगे दिनेश मल्हार
बीजेपी नेतृत्व पर लगाया समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अनदेखी का आरोप।
इंदौर : […]
June 3, 2022 प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास […]
June 30, 2020 इंदौर से प्रमुख शहरों के लिए जल्द शुरू होगी रेल सेवा.. इंदौर : देश के प्रमुख शहरों के लिए इंदौर से ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी। सांसद शंकर […]
August 4, 2024 सागर में अतिवृष्टि के चलते हुआ बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से 09 बच्चों की मौत
सागर : लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सागर जिले के शाहपुर में रविवार सुबह एक दीवार के […]