इंदौर : सीताराम आश्रम पावागढ़ सेवा समिति के बैनर तले दस दिवसीय भागवत कथा और नानी बाई को मायरो का आयोजन 17 से 26 जनवरी तक किया जा रहा है। संत श्री दादू महाराज भागवत कथा का वाचन करने के साथ उसके भावार्थ से भी लोगों को परिचित कराएंगे। 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ पूर्व सैन्य अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
भागवत कथा महोत्सव के आयोजक ओपी यादव और सीताराम आश्रम के पदाधिकारी मनोज शर्मा, लखन परमार, सपना शर्मा आदि ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भागवत कथा का वाचन दादू महाराज करेंगे। शाम 7 से 10 बजे तक भजन कीर्तन के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय युवा कवि सम्मेलन और 25 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसके पूर्व शहीदों के सम्मान में 11 सौ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। भागवत कथा सहित सभी कार्यक्रम सुपर कॉरिडोर छोटा बांगड़दा चौराहा के समीप व्यंकटेश विहार स्थित बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न होंगे। 26 जनवरी को ध्वजारोहण, पुरस्कार वितरण, गीत- संगीत और भोजन प्रसादी के वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।
Related Posts
February 6, 2024 मुख्यमंत्री ने हरदा हादसे के आपदा प्रबंधन के लिए किया कमेटी का गठन
प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे करेंगे हादसे की जांच।
हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 […]
October 16, 2019 स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर जताई चिंता, जनता से की साफ-सफाई रखने की अपील इंदौर : मानसून की विदाई तो हो गई है पर मच्छरों का प्रकोप शहर में बढ़ गया है। डेंगू के […]
January 18, 2021 वेब सीरीज तांडव को लेकर मचा बवाल, बीजेपी ने मुम्बई पुलिस से की निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुंबई: तांडव वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से इस वेब सीरीज को ट्विटर व अन्य मीडिया […]
August 31, 2022 बीजेपी कार्यालय में विधि विधान से की गई मंगलमूर्ति की स्थापना
इंदौर : भगवान श्री गणेश घरों - दफ्तरों और पांडालों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों […]
June 3, 2020 महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया चक्रवाती तूफान, मुम्बई के पास से गुजरा मुंबई . बुधवार को चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया। इसके चलते […]
March 18, 2023 महू के डोंगरगांव की घटना के सिलसिले में पुलिस दर्ज की एफआईआर
इंदौर : डॉ. अंबेडकर नगर महू में आदिवासी युवती से कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या और […]
November 14, 2020 चुनाव में निम्नस्तरीय शब्दों के इस्तेमाल का जनता ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब- विजयवर्गीय
इंदौर : मप्र में हाल ही में 28 विधानसभा सीटों पर सम्पन्न हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली […]