इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए काढ़े के मुफ्त वितरण के बाद संस्था आनंद गोष्ठी ‘स्वास्थ्य सप्ताह’ मनाने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और नवीन पथ के सहयोग से मनाए जा रहे ‘स्वास्थ्य सप्ताह’ के तहत इस बार इम्युनिटी बढ़ाने वाले डाबर इंडिया के पेय पदार्थ ‘रियल फ्रूट पावर’ का वितरण किया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए यह कारगर पेय पदार्थ है।
संस्था आनंद गोष्ठी के संरक्षक गोविंद मालू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना का जब तक कोई वैक्सीन नहीं आता, तब तक बचाव ही कारगर हथियार है। श्री मालू ने बताया कि ‘रियल फ्रूट पावर’ के एक लाख पैकेट्स का वितरण शहर की बस्तियों, अनाथालयों और कोरोना योद्धाओं के बीच किया जाएगा। आनंद गोष्ठी के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश मुंगड, प्रताप करोसिया और अन्य कार्यकर्ता इस इम्युनिटी पेय के वितरण में सहयोग करेंगे। श्री मालू ने बताया कि सहयोगी संस्थाए ग्लोबल फाउंडेशन व नवीन पथ के चेयरमैन नवीन कुमार और महामंत्री किशोर मन्याल दिल्ली, मुम्बई, चैन्नई, जयपुर, बंगलुरु सहित कई शहरों में अब तक तीन लाख लीटर से ज्यादा इस इम्युनिटी पेय का वितरण करवा चुके हैं।
2 लाख से ज्यादा काढ़े के पैकेट बांटे।
गोविंद मालू ने बताया कि बीते दिनों में आनंद गोष्ठी और सहयोगी संस्थाओं ने देशभर में 2 लाख काढ़े के पैकेट्स का वितरण किया था। इसके अलावा जरूरतमन्दों को राशन सामग्री के पैकेट भी वितरित किए गए थे।
Related Posts
January 11, 2020 आचार्यश्री के सान्निध्य में सम्मेद शिखरजी यात्रा की डायरी का विमोचन इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागरजी महाराज के सान्निध्य […]
August 16, 2023 15 दिन में नियमितीकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे तुलसी नगर के रहवासी
नियमितीकरण में हो रहे विलंब से व्यथित तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन, उपवास का […]
October 9, 2020 सीएम शिवराज का दावा, 6 माह में किसानों के खाते में डाले गए 17 हजार 500 करोड़
इंदौर : कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों से […]
August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
May 27, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल का अगले सप्ताह हो सकता है विस्तार..28 नाम लगभग तय..? भोपाल : शिवराज मंत्रिमंडल के अगले सप्ताह होने वाले विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में है। […]
June 5, 2021 प्रभारी मंत्री सिलावट ने मां अहिल्या कोविड सेंटर का लिया जायजा, मरीजों की सेवा कर रहे लोगों को दिया धन्यवाद
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने शुक्रवार को कोविड केअर सेंटर का दौरा कर स्थिति […]
February 14, 2023 गजानन महाराज ने सवा सौ वर्ष पूर्व मोटे अनाज का महत्व बताया था – अण्णा महाराज
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में 13 फरवरी […]