इंदौर : शहर के राऊ बायपास सर्कल पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण किया गया। इस आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर से न केवल बायपास क्षेत्र में ट्रैफिक सुगम होगा बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा। कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा ने कहा कि यह फ्लाईओवर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, 43 करोड़ रूपये की लागत से तैयार।
फ्लाईओवर की यह भुजा महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आने वाले वाहनों के लिए खोली गई है। यह 1.2 किलोमीटर लंबा है और इसे 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। जल्द ही फ्लाईओवर की दूसरी भुजा को भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यहां का यातायात पूरी तरह सुचारू हो सकेगा। राऊ बायपास सर्कल पर रोजाना लगभग 1 लाख वाहनों के यातायात का दबाव होता है। इस फ्लाईओवर से यहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
Related Posts
January 2, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीसी के जरिए की पेट्रोलियम पदार्थों और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की समीक्षा
इंदौर जिले में निरंतर की जा रही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति : कलेक्टर
इंदौर : […]
February 23, 2023 कैंपस प्लेसमेंट को बढ़ावा देने हेतु प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ने टीसीएस के साथ किया करार
इंदौर : शैक्षणिक सहयोग और कैंपस प्लेसमेंट के अवसर को बढ़ावा देने के उदेश्य से प्रेस्टीज […]
May 30, 2020 मप्र में 15 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने दिए संकेत भोपाल : केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को भले ही अनलॉक कर दिया हो, पर मध्य प्रदेश में लॉकडाउन […]
January 3, 2023 कॉमिक बुक ‘सतर्क बचपन – सुरक्षित बचपन’ का पुलिस कमिश्नर ने किया विमोचन
यह पुस्तक बच्चों को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक […]
September 29, 2022 एमडी ड्रग मामले के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर 12 हजार का था इनाम
इंदौर : 70 करोड़ की MD drugs के मामले में फरार व उद्घोषित इनामी 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
February 3, 2022 बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना गिनीज बुक में दर्ज होनी चाहिए- राव
इंदौर : बीजेपी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष को संगठन पर्व 2022 के रूप में मनाया जा […]
June 2, 2021 सब्जी बेचनेवालों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस हुई मुखर, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे कांग्रेसी नेता
इंदौर : गरीब परिवारों के लिए 2 जून की रोटी के लिए किया गया संघर्ष भारी पड़ने लगा है । […]