सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया। इस नाटक के अंत में नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई ।
कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सोनाली नरगुंदे बताया कि पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता को लेकर छप्पन दुकान, सरवटे बस स्टैंड, नेहरू पार्क , एआईसीटीएसएल आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। प्रो. जितेंद्र जाखेटिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अभिनय, निर्देशन और पटकथा लेखन का हुनर दिखाया।
इस नाटक के माध्यम से सभी नागरिकों को बिना डर के अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने की प्रेरणा दी गई। नागरिकों से कहा गया कि वे लालच जात-पात के आधार पर मतदान नहीं करें।लोगों को ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ का संदेश दिया गया । नाटक के मंचन के बाद एकत्रित सभी नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई ।
Related Posts
December 16, 2024 इंदौर क्लाइमेट मिशन के जरिए बिजली की खपत में 20 फीसदी कमीं लाने का संकल्प
नगर निगम, एनर्जी स्वराज फाउंडेशन और देवी अहिल्या विवि सहित कईं प्रमुख शिक्षण संस्थानों […]
November 7, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात पेश करती ‘जत्रा’ का हुआ आगाज इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा स्थानीय पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित मेगा […]
September 8, 2023 कानून व्यवस्था बनाएं रखना हमारी जिम्मेदारी
अल्प वर्षा के कारण नुकसान होने पर किसानों को दी जाएगी राहत।
कृषि के लिए 10 घंटे […]
August 18, 2021 इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से रूबरू होंगे सिंधिया,बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 19 अगस्त को इंदौर […]
March 5, 2024 अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से जीवन धन्य हो गया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव।
कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है रामलला के दर्शन।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रिमंडल […]
March 18, 2021 कोरोना के मामलों में आया उछाल, 12 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ तीन सौ के करीब मिले नए संक्रमित
इंदौर : एक दिन की मामूली राहत के बाद कोरोना संक्रमण में फिर भारी बढ़ोतरी हुई। करीब 4 […]
June 22, 2022 सांसद के गृह क्षेत्र में ही समस्याओं से परेशान हैं रहवासी – शुक्ला
छावनी में रंग गुलाल उड़ा कर किया कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत।
इंदौर : कांग्रेस के […]