इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने पीपल्याहाना फ्लाईओवर के नीचे आईडीए द्वारा विकसित किए गए खेल क्षेत्र के संचालन संधारण और उसके बेहतर उपयोग हेतु शहर के विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। बैठक में लगभग अट्ठारह खेल संगठनों के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें रोलर स्केटिंग,टेबल टेनिस, फुटबॉल क्रिकेट, हॉकी, स्वीमिंग, बास्केटबॉल आदि खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।इसी के साथ निजी क्षेत्रों के क्लब संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे। सभी ने बैठक में अपने- अपने सुझाव रखे। बैठक में सीईओ विवेक श्रोत्रिय सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
खेल क्षेत्र का निविदा से होगा आवंटन।
चावडा ने बताया की इस खेल क्षेत्र के उपयोग से न केवल खेल गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी बल्कि खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा। बैठक में मिले अमूल्य सुझावों के आधार पर शीघ्र ही इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा पारदर्शी आवंटन सुनिश्चित करने हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी। उसके अनुरूप इन खेल क्षेत्रों का आवंटन किया जा सकेगा।
Related Posts
October 21, 2024 जोधपुर – पुणे के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर होगा ठहराव।
इंदौर : त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में […]
June 22, 2022 इंदौर के विकास की इबारत बीजेपी ने लिखी, कांग्रेस ने केवल छलावा किया – भार्गव
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का ऐतिहासिक […]
January 23, 2024 रेडीमेड कपड़ा व्यवसायियों ने मनाया राम लला के मंदिर में विराजित होने का उत्सव
राजवाड़ा क्षेत्र के बाजारों में की गई विशेष सजावट।
501 किलो खिरावन प्रसादी का किया […]
December 26, 2021 संत बालीनाथ महाराज के नाम से दिया जाएगा पांच लाख रुपए का पुरस्कार
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैरवा समाज के आराध्य संत बालीनाथ महाराज […]
March 25, 2020 इंदौर में 4 और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि इंदौर : अभी तक अछूते रहे इंदौर में भी कोरोना का अटैक हो गया है। हाल ही में परीक्षण के […]
February 8, 2024 इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील
इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा […]
April 5, 2021 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक […]