इंदौर : कनाडिया थाना पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर ले जाने वाले दो आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अल्बक्ष ऊर्फ शेरू खान पिता लियाकत अली उम्र 18 वर्ष निवासी ममता कॉलोनी, बडला खजराना और साहिल पठान पिता मोहम्मद रफीक उम्र साढ़े 18 वर्ष निवासी झल्ला कॉलोनी, खजराना, इंदौर होना बताए गए।
पुलिस उपायुक्त जोन 2 संपत उपाध्याय और सहायक पुलिस आयुक्त जयंत सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूट की वारदातें कनाडिया सर्विस रोड और आलोक नगर में कारित की थी। दोनों वारदातों की रिपोर्ट थाना कनाडिया में दर्ज की गई थी। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने के मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े जब्त किए गए। बरामद माल की कीमत करीब ढाई लाख रूपए बताई गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कनाडिया पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
October 15, 2023 विश्वकप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
अहमदाबाद: विश्वकप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को रोंदते हुए देशवासियों को नवरात्रि […]
March 3, 2025 लोक अदालत और मध्यस्थता को लेकर जनजागृति के लिए आयोजित हुई मैराथन
बच्चों से लेकर बुजुर्गों सहित न्यायाधिपति,अधिवक्ता, अधिकारी,नागरिकों ने लिया […]
June 13, 2019 निगम सम्मेलन में घुसकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, थाने पर बीजेपी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर इंदौर:ब्रिलियंट कन्वेंशन में चल रहा नगर निगम का बजट सम्मेलन गुरुवार को हंगामें की भेंट […]
January 19, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज तांडव के जलाए पोस्टर,निर्माता- निर्देशक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
इंदौर : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन आ रही वेब सीरीज के जरिए हिन्दू धर्म और देवी देवताओं […]
March 14, 2022 कांग्रेस के बारे में बात कर समय खराब नहीं करना चाहते सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी की रीति- नीति और विचारधारा में […]
December 3, 2023 बीजेपी कार्यालय पर मना विधानसभा चुनाव में जीत का जोरदार जश्न
भाजपा कार्यालय पर मना विधानसभा चुनाव में बंपर जीत का जश्न।
कार्यकर्ताओं ने एक साथ […]
May 9, 2024 रिश्ते बनाने और निभाने में नहीं था गोविंद मालू का कोई सानी
वैचारिक भिन्नता के बावजूद विरोधी दलों के नेताओं से भी रहे मधुर रिश्ते।
अपने काम के […]