भोपाल : मध्य प्रदेश की जेलों में हत्या जैसे जघन्य मामलों में सजा काट रहे 244 कैदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुली हवा में सांस लेंगे। इन कैदियों को अच्छे आचरण के कारण रिहा कर दिया जाएगा। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिन कैदियों को लेने परिवार आएंगे वो उनके साथ जाएंगे, जिन्हें लेने कोई नहीं आएगा उन्हें जेल प्रशासन घर तक छोड़ने का इंतज़ाम करेगा।
एक महिला कैदी भी होगी रिहा।
जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को इस बार प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 244 बंदियों को रिहा किया जाएगा। निधारित मापदंडों के तहत सरकार ने इन सभी कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। इनमें एक महिला और 243 पुरुष कैदी शामिल हैं। भोपाल जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि हर साल अच्छे आचरण और तय मापदंडों को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को कैदियों को रिहा किया जाता है। ये कैदी 14 से लेकर 20 वर्ष तक का कारावास काट चुके हैं। शासन ने शेष अवधि की सजा माफ कर दी है।
इंदौर की जेलों से 27 कैदी होंगे मुक्त।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जा रहा है उनमें इंदौर की जेलों में बंद 27 कैदी भी शामिल हैं। इसी तरह उज्जैन की जेल से भी 36 कैदियों को रिहा किया जाएगा।
Related Posts
October 24, 2020 शिवराज सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन, अब बहुमत के लिए चाहिए सिर्फ 2 सीटें
भोपाल : मप्र की भाजपा सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।अब भाजपा को […]
December 1, 2024 श्रीमन्नारायण चिन्न जीयर स्वामी का किया गया नागरिक अभिनंदन
इंदौर : नगर पालिक निगम और विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रीमननारायण चिन्न जीयर स्वामी जी का […]
May 11, 2020 चलित कियोस्क से वेतन निकाल सकेंगे बिना एटीएम कार्ड धारक निगम कर्मचारी इंदौर : नगर निगम के लगभग 1354 सफाई मित्र एवं 400 से अधिक अन्य विभागों के कर्मचारी ऐसे […]
October 24, 2020 अमेरिका में कोरोना ने फिर फैलाई दहशत, एक दिन में मिले 80 हजार नए संक्रमित मामले…!
नई दिल्ली : अमेरिका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लौट आई है और इसने लोगों को फिर से […]
June 5, 2021 देवास की बड़ी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 युवतियों सहित 12 गिरफ्तार
देवास : बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने शहर के बड़े होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ […]
February 19, 2024 राष्ट्रीय शोध पत्र प्रतियोगिता में रुचिर शाह और कृति राजगुरु विजेता रहे
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान द्वारा राष्ट्रीय शोध पत्र प्रतियोगिता - जिज्ञासा का […]
October 19, 2020 हास्य धारावाहिक में अहम भूमिका निभा रहे ईश्वर विश्नोई
खातेगाँव : होशंगाबाद जिले में सोहागपुर के पास ग्राम बोदी में हास्य धारावाहिक "सब झोलझाल […]