पणजी : गोवा में एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत लोगों की मौत का कारण बनी है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शुक्रवार देर रात से सुबह तक 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये मौतें ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण हुई हैं।
ऑक्सीजन की किल्लत से पहले भी हुई हैं मौतें।
सूत्रों का दावा है कि गोवा में पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौतें हो रही हैं। मंगलवार को 26, बुधवार को 20, गुरुवार को 15 और अब शुक्रवार को 13 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। अस्पताल के कर्ताधर्ताओं का कहना है कि लॉजिस्टिक में दिक्कत के कारण ऐसा हो रहा है।
गोवा सरकार ने बनाई कमेटी।
गोवा की सरकार ने अब इस मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर एक कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें IIT के बीके मिश्रा, GMC के पूर्व डीन वीएन जिंदर और तारिक थॉमस शामिल हैं।
इस कमेटी को टास्क दिया गया है कि वह अस्पताल को मिलने वाली ऑक्सीजन सप्लाई पर नज़र रखे और ऑक्सीजन को लेकर कहां दिक्कत आ रही है, उसे सामने लाए। इस कमेटी को तीन दिन में ,अपनी रिपोर्ट देनी है।
बता दें कि देश के अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी कोरोना मरीजों की तादाद अचानक बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ गई है।
Related Posts
June 22, 2025 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय पर सुधांशु त्रिवेदी का होगा व्याख्यान
श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को होगा पौधारोपण।
नगर बीजेपी की बैठक […]
July 13, 2021 राजभवन का एसी व लिफ्ट खराब होने के मामले में एसडीओ व उपयंत्री निलंबित
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजभवन के सभागार का एसी और […]
April 5, 2021 क्षत्रिय मराठा समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 18 व 19 अप्रैल को
इंदौर : देश में फैल रही कोरोना महामारी के चलते क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के […]
August 1, 2021 सेमीफाइनल में हारी सिंधु, अब कास्य के लिए खेलेंगी। चक्का फेक में कमलप्रीत से है आस
विश्व विजेता पी.वी.सिंधु टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक चीनी ताईपेई […]
May 2, 2021 प्रभारी मंत्री ने मरीजों के परिजनों की अब जाकर ली सुध, आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश
इंदौर : कोविड अस्पतालों के बाहर कई दिनों से धूप में तप रहे भूख- प्यास से बेहाल मरीजों […]
September 9, 2022 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत् क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में, अवैध मादक पदार्थ […]
December 10, 2024 गीता जीवन की तमाम समस्याओं के समाधान की ‘मास्टर की’ है : स्वामी रामदयाल महाराज
गीता भवन में बुधवार सुबह मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती महोत्सव का मुख्य महापर्व – […]