इंदौर : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद होने ही वाला है। चुनाव आचार संहिता भी इसी के साथ लागू हो जाएगी। इस बात को देखते हुए बुधवार को आईडीए बोर्ड की बैठक बुलाकर कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। बैठक की अध्यक्षता आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने की। कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, सीईओ विवेक श्रोत्रिय और बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे।
लव – कुश और भंवरकुआ चौराहा पर बनेंगे ब्रिज।
बैठक के बाद आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि एमआर 10 स्थित लव – कुश चौराहा और भंवरकुआ चौराहा पर ब्रिज निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी के साथ एम आर – 12 के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। चार हिस्सों में इसका निर्माण होने जा रहा है। एक हिस्से का भूमिपूजन गुरुवार को होकर काम शुरू हो जाएगा। इस रोड के निर्माण में आने वाली बाधाएं चिन्हांकित कर ली गई हैं।
कई बगीचों का होगा जीर्णोद्धार।
श्री चावड़ा ने बताया कि कई बगीचों के जीर्णोद्धार का काम भी हाथ में लिया जा रहा है। उनकी प्रशासकीय स्वीकृति भी बोर्ड बैठक में दी गई।
विवेक श्रोत्रिय को दी गई भावभीनी विदाई।
बैठक के बाद स्थानांतरित होकर जा रहे आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय को शॉल- श्रीफल भेंट कर आत्मीय विदाई दी गई। अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह और अन्य अधिकारियों ने विवेक श्रोत्रिय की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Posts
June 2, 2021 सब्जी बेचनेवालों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस हुई मुखर, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे कांग्रेसी नेता
इंदौर : गरीब परिवारों के लिए 2 जून की रोटी के लिए किया गया संघर्ष भारी पड़ने लगा है । […]
June 18, 2020 कोरोना संक्रमित 77 फीसदी मरीज हुए ठीक, 57 नए मरीज मिले इंदौर : अनलॉक पीरियड में लोगों का आवागमन शहर में बढ़ गया है। कई बाजार खुल गए हैं। लोग एक- […]
March 3, 2023 इंदौर के होलकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच पर लग सकता है एक साल का बैन..?
आईसीसी ने होलकर स्टेडियम की पिच को माना खराब।
दिए तीन डिमेरिट अंक।
सवा दो दिन में […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ निगमकर्मियों की करतूत ने शहर को किया शर्मसार- कांग्रेस
इंदौर : नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण निरोधक वाहन में शहर के फुटपाथों से असहाय बुजुर्गों […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्तों ने की शिरकत
इंदौर: विधायक संजय शुक्ला के सौजन्य से वीआयपी रोड, किला मैदान के समीप स्थित दलालबाग में […]
January 18, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव की जन आभार यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
यात्रा में नजर आया अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लास।
प्रभु […]
May 10, 2021 कोरोना से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीए की हरी झंडी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीआई ने मंजूरी […]