पुलिस ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए चॉकलेट दिलवाई।
इंदौर : बच्चों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला पर्स यातायात पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट खिलाई।
दरअसल, यातायात प्रबंधन पुलिस की “क्यूआरटी टीम-3” रिंग रोड पर इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान दो बच्चे सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी के पास आए और कहा कि “सर हम खेल रहे थे तब यह पर्स सड़क पर पड़ा हुआ मिला।” सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट दिलवाई। जब पर्स खोलकर देखा तो उसमें कुछ जरूरी दस्तावेज मिले, जिनमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चोइथराम मंडी से उस पर्स के मालिक को बुलाकर पर्स सौपा गया। व्यक्ति ने कहा की सर इसमें मेरे जरूरी दस्तावेज थे और मैं बहुत देर से परेशान हो रहा था।
Related Posts
September 1, 2022 हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर देशभर में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान – जोगी विजेंद्र नाथ
अभिनव कला समाज में दस दिनी उत्सव का श्रीगणेश।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ […]
February 4, 2024 नरेंद्र नागर लिखित पुस्तक ‘मेरा मन’ का विमोचन
मन को समझने और ठोकरों से बचने वाली आत्मकथा है मेरा मन - डॉ. दवे।
मन से लिखी 'मेरा […]
June 6, 2021 टीकाकरण के मामले में प्रदेश में सबसे आगे पहुंचा इंदौर, एक दिन में 75 हजार लोगों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, […]
August 12, 2024 देवास विधायक के बेटे की गाड़ियों के काफिले पर 29 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना
उज्जैन में गाड़ियों के काफिले के साथ घुस गए थे महाकाल लोक क्षेत्र में ।
उज्जैन श्री […]
July 25, 2023 नवनिर्मित स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन सेंटर का 27 जुलाई को होगा शुभारंभ
एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेस इंस्टीट्यूट में निर्मित है स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन […]
August 8, 2024 पर्यावरण पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब की पोस्टर सीरीज का संभागायुक्त ने किया लोकार्पण
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण और पौधरौपण अभियान पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की पोस्टर […]
March 5, 2022 इंदौर प्रेस क्लब करेगा महिला पत्रकारों का सम्मान
इंदौर : मीडिया की महिला साथियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को […]