कलेक्टर ऑफिस के सामने पान मसाला व्यापारी से लूटे हजारों रुपए।
सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात।
इंदौर : गुंडे – बदमाशों में पुलिस का खौफ लगभग खत्म हो गया है, इसकी बानगी सोमवार रात फिर नजर आई। जब जनप्रतिनिधि शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे,उसी दौरान बदमाश, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित एक दुकान में पिस्टल से धमकाते हुए लूट करके भाग गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
सूचना मिलने पर जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहु्ंची और घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ऑफिस के सामने नेहा अपार्टमेंट के बेसमैंट में दिलीप टेटवानी की पान-मसाले की थोक की दुकान है। रात करीब 10 बजे दिलीप, उसके पिता और भाई के दिनभर की बिक्री के रुपए गिन रहे थे। एक ग्राहक भी दुकान पर मौजूद था। उसी समय तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे और पिस्टल व कट्टे की नोंक पर तीनों को धमकाते हुए व्यापारी के हाथ से रुपए छीनकर भाग गए। बताया गया कि तीनों लुटेरे पैदल आए थे और लूट के बाद अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। नकाब पहने होने से सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। जूनी इंदौर पुलिस प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Related Posts
April 13, 2021 16 माह से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर- दबोचा
इंदौर : थाना विजयनगर में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में 16 माह से फरार आरोपी को क्राइम […]
January 12, 2025 समर्थकों की हरकत जीतू यादव को पड़ी महंगी..
बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने 06 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, […]
March 17, 2023 सानंद न्यास के गुड़ी पड़वा उत्सव में सावनी शेंडे और वैभव जोशी देंगे सुरमई प्रस्तुति
इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के तहत आगामी 22 मार्च 2023 बुधवार को 'गुड़ी पड़वा' […]
June 21, 2021 कतिपय टीकाकरण केंद्रों पर समुचित इंतजाम नहीं होने से नाराज कलेक्टर ने दो अधिकारियों को थमाया नोटिस
इंदौर : सोमवार को प्रारम्भ हुए टीकाकरण महाअभियान के तहत पूरे जिले में एक हजार टीकाकरण […]
May 13, 2021 माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर पर न्यूनतम शुल्क में किया जा रहा मरीजों का उपचार
इंदौर : गुरुजी सेवा न्यास के चिकित्सा प्रकल्प 'माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर' में लागत […]
August 25, 2024 महंत श्री नृत्य गोपालदास महाराज का किया गया नागरिक अभिनंदन
मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर गोपाल भार्गव और आकाश विजयवर्गीय […]
November 21, 2017 निजी काम के लिए नहीं मिलेगी सरकारी कार नई दिल्ली। अधिकारियों के घरों पर जल्द चमचमाती हुई सरकारी गाडि़यों खड़ी नजर नहीं आएंगी। […]