इंदौर : निगम आयुक्त आशीष सिंह ने दावा किया है कि विगत तीन दिनों में 40 हजार से भी अधिक परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री घर से ही ख़रीदने की सुविधा मिली है। इन्दौर के लगभग 6 लाख से ज़्यादा परिवारों के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था और ज़्यादा मज़बूत करने के लिये रात दिन प्रयास किये जा रहे हैं ।
आयुक्त श्री सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कम्प्लीट लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें। 479 किराना व्यापारियों के माध्यम से नगर निगम द्वारा राशन घर- घर पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है। अति आवश्यक सामग्री के ऑर्डर कचरा गाड़ी के साथ चल रहे व्यक्ति को दिए जा सकते हैं। ऑर्डर देने के 2 दिन के अंदर सामग्री सप्लाई का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। आप सभी धैर्य रखें। यह व्यवस्था सतत रूप से चलती रहेगी।सभी का सहयोग अपेक्षित है जिससे इंदौर कोरोना से लड़कर विजय प्राप्त कर सके।
Related Posts
February 25, 2020 विवादों में घिरी निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का लगाया गया आरोप इंदौर. ऑपरेशन क्लीन फुटपाथ के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को यशवंत निवास रोड से […]
November 22, 2022 सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाएंगे – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, […]
October 14, 2020 कांग्रेस पर बीजेपी ने किया जवाबी हमला, चलाया ‘मैं भी शिवराज हूं’ अभियान
इंदौर :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में […]
September 18, 2022 अपराधों की विवेचना में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व से पुलिस अधिकारियों को कराया अवगत
इन्दौर : अपराधों में त्वरित कार्रवाई व उनमें वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना […]
December 24, 2020 26 दिसम्बर से प्रारंभ होगी इंदौर- बिलासपुर ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध ढंग से […]
December 6, 2019 अमित सोनी की रिमांड 9 दिसंबर तक बढ़ी इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को पलासिया पुलिस […]
October 25, 2021 पंधाना में सांसद लालवानी की सादगी लुभा रही है मतदाताओं को
पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद […]