संघवी ने भरा नामांकन, जताया जीत का विश्वास

  
Last Updated:  April 29, 2019 " 06:29 pm"

इंदौर: कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी ने भी सोमवार को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। शहर से जुड़े प्रदेश सरकार के तीनों मंत्री उनके साथ थे।

राजवाड़ा पर जमा हुए कांग्रेसी।

इसके पूर्व कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते हुए राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। अच्छी बात ये रही कि सभी गुटों के नेता और कार्यकर्ता इनमें शामिल थे। मंत्री तुलसी सिलावट और जीतू पटवारी भी नामांकन रैली में भाग लेने राजवाड़ा पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोपहर करीब एक बजे रैली प्रारम्भ हुई। रैली में कार्यकर्ता भी अच्छी तादाद में जुट गए थे। दोनों मंत्रियों, विधायक विशाल पटेल एवं संजय शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, वरिष्ठ नेता केके मिश्रा, अजय राठौर, पूर्व विधायक सत्तू पटेल और राजेश चौकसे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ संघवी पैदल ही लोगों से आशीर्वाद लेने निकल पड़े। कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश नजर आया। मार्ग में लगाए गए स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। रास्ते में संघवी ने इमली साहब गुरुद्वारे में जाकर भी मत्था टेका। यशवन्त रोड, पंढरीनाथ, हरसिद्धि और मोतीतबेला होते हुए रैली जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंची।

मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सीधे नामांकन स्थल पहुंचे।

खरगौन दौरे से लौटकर मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पंकज संघवी के नामांकन में शामिल हुए।

संघवी ने जताया जीत का भरोसा।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पंकज संघवी ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। इस बार हम जरूर जीतेंगे। संघवी ने कहा कि उनके सामने पहचान का कोई संकट नहीं है। इसका लाभ उन्हें मिलेगा। जीतने का दावा तो उन्होंने किया पर कितने मतों से जीतेंगे इस सवाल को टाल गए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *