इंदौर : रेसीडेंसी कोठी पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में पोहे-कचोरी और नाश्ते की दुकानों का समय सुबह 10 बजे से बढ़ाकर शाम 5:00 बजे तक करने पर सहमति बनी है। अर्थात चाय- नाश्ते की दुकानें सुबह 7 से शाम 5 बजे तक खुली रह संकेंगी। साथ ही 56 दुकान और मॉल खोलने पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
56 दुकान भी खुलेंगी..?
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 56 दुकान एसोसिएशन से बात हुई है और पूर्ण सावधानी के साथ Take away की इजाज़त देने पर सहमति बनी है।
नियम- शर्तों के साथ खुलेंगे जिम।
जिम खोलने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई । एसोसिएशन से SoP बनाने के लिए कहा गया है।
मॉल खोलने के पहले बनेगी गाइडलाइन..
सांसद लालवानी ने बताया कि मॉल खोलने पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है। मॉल एसोसिएशन से मॉल के अंदर और बाहर भीड़ मैनेज करने, शारीरिक दूरी कैसे बनाकर रखेंगे आदि विषयों पर SoP बनाने के लिए कहा गया है जिसके बाद मॉल खोलने पर विचार होगा।
4 पैसेंजर के साथ चलेगी मैजिक।
मैजिक एवं वैन एसोसिएशन से भी बात की गई है। 4 पैसेंजर के साथ इसे चालू करने पर बात हुई है।
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण समय है। अगर हमने इस वक़्त सावधानी रखी तो हम कोरोना को काबू करने में सफल हो जाएंगे। इसलिए हम धीरे-धीरे सावधानी के साथ शहर खोलना चाहते हैं। धार्मिक स्थलों को लेकर भी जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी और इस बारे में फैसला किया जाएगा।
Related Posts
June 29, 2020 फिर 4 मरीजों की मौत, 49 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि इंदौर : कोरोना का संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं और न ही मृत्यु दर में […]
June 24, 2020 कंटेन्मेंट एरिया घोषित करने की गाइड लाइन में किया गया बदलाव भोपाल : राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण वाले इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के लिए […]
September 15, 2019 ‘थिंक पॉजिटिव’ और ‘अमितव’ गुण वैभव पुरस्कार से सम्मानित इंदौर : कथा, कविता, साहित्य, चित्रकला, पत्रकारिता, सम्पादन और अन्य कई विधाओं को अपने में […]
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]
February 25, 2022 यूक्रेन पर हमला महाशक्तियों की विस्तारवादी नीतियों का द्वंद है..!
*अभिलाष शुक्ला*
चार माह से ज्यादा की ऊहापोह के बाद आखिरकार रुस ने यूक्रेन पर हमला […]
November 7, 2024 कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों का हमला निंदनीय : विहिप अध्यक्ष
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कनाडा में हिन्दू […]
November 7, 2023 आबकारी विभाग ने 59 स्थानों पर दी दबिश, साढ़े चार लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त
01 दोपहिया वाहन सहित 811 लीटर अवैध मदिरा तथा 1605 लीटर महुआ लहान जब्त […]