खरगौन : मप्र के इंदौर सम्भाग में आने वाले खरगौन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी सहित 4 लोग घायल हो गए। इसके बाद शहर में कई जगह तोड़फोड़ पथराव और आगजनी की घटनाएं होने लगी। उन्मादी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजने के साथ आंसू गैस के गोले दागे। हालात बिगड़ते देख शाम को पूरे शहर में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया। प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घरों- दुकानों में आगजनी, धर्मस्थल में तोड़फोड़।
बताया जाता है कि रामनवमी जुलूस पर पथराव तालाब चौक क्षेत्र में किया गया। बाद में गौशाला मार्ग, कुम्हारवाड़ा, मोतीपुरा, गणगौर चौक, टॉवर के समीप घरों, दुकानों में आगजनी के साथ एक पूजा स्थल में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल एसपी चौधरी को अस्पताल ले जाया गया। बाद में डीआईजी, कलेक्टर, एसडीएम व अन्य जिला और पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ उपद्रवियों को खदेडा। पूरे शहर में पुलिस गश्त कर कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने में जुटी है।
Related Posts
November 27, 2020 दो किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से गांजा लिए एक आरोपी हीरा नगर पुलिस की गिरफ्त में आया है।आरोपी के […]
March 15, 2022 आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक में रोजगार सृजन के भारतीय मॉडल को अपनाने पर जोर
इंदौर : आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात के कर्णावती में सम्पन्न हुई। […]
July 14, 2023 मप्र के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 फीसदी महंगाई भत्ता
एक जुलाई 23 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वालों को मिलेगा चतुर्थ समयमान […]
December 15, 2019 गोंदवले महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में रघुपति राघव राजाराम की गूंज इंदौर : जूनी इंदौर स्थित श्री चैतन्य राम मंदिर में गोंदवले महाराज का 106 वा पुण्यतिथि […]
May 3, 2020 कोरोना को हराकर लौटे व्यक्ति का मोहल्ले के लोगों ने किया जोरदार स्वागत इंदौर : शहर के तंबोली बाखल में रविवार को एक बार फिर मोहल्ला संस्कृति का नजारा देखने को […]
July 31, 2024 मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. रोकड़े अध्यक्ष, डॉ.ठाकुर सचिव चुने गए
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन […]
May 20, 2020 कोरोना संक्रमण का थम नहीं रहा सिलसिला, 78 नए मरीज मिले..! इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना पर पूरीतरह नियंत्रण पाए जाने में अभी समय लग सकता […]