मप्र ज्योतिष एवम विद्वत परिषद ने शहर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों की उपस्थितियों में दिया यह सम्मान।
अग्रवाल बोले- इस सम्मान, मैं अभिभूत हूं।
इंदौर : एक साल में 25 करोड़ रुपए का दान करने वाले उद्योगपति व समाजसेवी विनोद अग्रवाल का मप्र ज्योतिष एवं विद्वत परिषद ने शहर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों की उपस्थिति में सम्मान किया। सभी विद्वानों ने आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के सान्निध्य में श्री अग्रवाल को गणेश अलंकरण से सम्मानित किया। स्वस्तिवाचन अौर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, खजराना गणेश मंदिर और सिद्धि विनायक मंदिर मुंबई का दुपट्टा ओढ़ाकर अग्रवाल का सम्मान किया गया।
दानवीर विनोद अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि इस सम्मान से मैं अभिभूत हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है जब विप्रबंधुओं ने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा।
कार्यक्रम के दौरान खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास, विद्याधाम के पं. राजेश शर्मा, गणेश-दुर्गा माता मंदिर के पं. नंदकिशोर शर्मा, पंडित बृजेश व्यास ,डा.अनिलराज, समाजसेवी पं. ब्रजेश त्रिपाठी, शिव जिंदल आदि इस दौरान उपस्थित थे। संचालन पं. सोमेंद्र शर्मा ने किया। आभार पं. अशोक भट्ट ने माना।
Related Posts
May 13, 2020 उज्जैन में प्लाटून कमांडर ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी..! उज्जैन. पुलिस लाइन में 15वीं बटालियन में तैनात प्लाटून कमांडर दीपक वैद्य का शव बुधवार को […]
April 29, 2023 प्रदेश बीजेपी में की गई तीन नई नियुक्तियां
आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए।
भोपाल : सतना महापौर योगेश ताम्रकार […]
March 8, 2021 अमितेश नगर में साफ सुथरी नदी में परिवर्तित हुआ गन्दा नाला
फाउंटेन एवं पौधारोपण कर बढ़ाया सौंदर्यीकरण।
इंदौर : शहर को सीवेज मुक्त बनाने के […]
March 3, 2023 पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने 2 शातिर बदमाशों को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया […]
June 1, 2021 अनलॉक : सड़कों व किराना दुकानों पर दिखी चहल- पहल, सरकारी दफ्तर भी खुले, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर रही सख़्ती
इंदौर : सीमित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति के साथ मंगलवार 1 जून से इंदौर को भी […]
August 29, 2020 कोरोना छीन रहा लोगों की जिंदगी, 5 और मरीजों की हुई मौत.. इंदौर : कोरोना का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। प्रतिदिन कोरोना से जिंदगी गंवाने […]
June 24, 2023 तिरुपति बालाजी निगम परिषद लागू करेगी इंदौर का स्वच्छता मॉडल
तिरुपति बालाजी देवस्थान से आए दल ने देखा इंदौर का स्वच्छता मॉडल।
कबीट खेड़ी स्थित […]