उज्जैन : मोहर्रम के अवसर पर कतिपय लोगों द्वारा उज्जैन की गीता कॉलोनी में समूह में एकत्रित होकर राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे । ऐसे तत्वों की पहचान करने के बाद प्रकरण दर्ज करने के साथ उनकी धरपकड़ भी की जा रही है। अभी तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के प्रतिवेदन पर उक्त घटना में संलिप्त 4 अपराधियो पर रासुका लगाते हुए उन्हें जेल में निरुद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं ।
इन पर लगाई गई रासुका।
कलेक्टर ने जीवाजी गंज थाने के अजहर उर्फ अज्जू आयु 21 वर्ष निवासी पीर का टेकरा केडी गेट उज्जैन, शादाब उर्फ बच्चा उम्र 40 वर्ष 43 चितेरा बाखल उज्जैन, मोहम्मद समीर उर्फ बल्दी उम्र 28 वर्ष गोंसा दरवाजा उज्जैन सभी थाना जीवाजीगंज व साहिल लाला उर्फ सोयम उम्र 20 वर्ष 186 शहीद नगर आगर रोड थाना चिमनगंज मंडी उज्जैन के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। ये सभी कुख्यात अपराधी हैं। इनके द्वारा भारत विरोधी नारे लगाने ,आपसी वैमनस्यता फैलाने ,धार्मिक उन्माद भड़काने , लोक शांति भंग करने , देशभक्ति की भावना को आहत करने, देश की संप्रभुता को धूमिल करने जैसे गंभीर अपराध घटित करने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा 3 बी की उपधारा 2 के अधीन 3 माह के लिए जेल में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए हैं ।
Related Posts
September 29, 2021 बच्चों के बीच पहुंची तुकोगंज पुलिस, गुड़ टच, बेड टच के बारे में दी जानकारी
इंदौर : पुलिस द्वारा महिला और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए […]
May 31, 2020 डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों पर होगी बम्पर भर्ती, 5 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन इंदौर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे […]
September 14, 2021 संपत्ति के विवाद में पिता ने किया बेटे का कत्ल..!
इंदौर : शहर में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। खासकर शहर के पूर्वी क्षेत्र में […]
January 11, 2025 पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में चल रहे ब्रह्मोत्सव का समापन
इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देव स्थान पर चल रहे ब्रह्म उत्सव का समापन शुक्रवार को […]
May 21, 2020 दिगम्बर जैन समाज ने पुलिसकर्मियों को किया होमियोपैथी दवाई का वितरण इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक और होमियोपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियां कारगर […]
June 10, 2020 कुवैत से लौटे 45 प्रवासी यात्री, क्वारनटाइन सेंटर भेजे गए.. इंदौर : वंदे भारत योजना के तहत 51 लोगों को लेकर कुवैत का विमान इंदौर पहुंचा। बताया जाता […]
July 12, 2021 हजारों मरीजों के हीरो बन गए हैं विवेक हिरदे, किताबें लिखकर कर रहे कैंसर पर ‘प्रहार’
कीर्ति राणा इंदौर : कैंसर को लाइलाज मानकर हताश हो जाने वाले इंदौर सहित देश के हजारों […]