151 फ़ीट ऊंची गुड़ी के पूजन के साथ राम जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ, गौतम काले ने पेश की राम स्तुति

  
Last Updated:  April 3, 2022 " 01:40 am"

हवन कुंड में दी गई 108 आहुतियां।

इंदौर : ठुमक चलत रामचंद्र, पायोजी मैंने राम रतन धन पायो जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहते हुए जब प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं संगीत गुरुकुल के गौतम काले जी ने राग बिहाग में राम स्तुति शुभ दिन आयो और हंस ध्वनि में प्रस्तुत राम सुमिर ले गाया तो दर्शकों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने जानकी नाथ सहाय ,भजो रे मन, चलो जी मन गंगा जमुना ,जयराम रमण सहित कई स्तुतिया प्रस्तुत की जिसे श्रोताओं ने भक्ति भाव से सुना। हारमोनियम पर रवींद्र किलेदार, पखावज पर प्रखर एवं तबले पर सोपान बकोरे संगत कर रहे थे वहीं शिष्य के रूप में चेतना खले, अमिता ,मयूरी, आकाश, विजय निशा, एवं गुरूषा दुबे थे।

150 फ़ीट ऊंची गुड़ी का पूजन।

इसके पूर्व शनिवार सुबह राम राम राजा राम की धुन, मंत्रोचार के साथ अभिषेक और हवन कुंड से उठती हवन सामग्री की खुशबू से दशहरा मैदान महक रहा था। मौका था हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर “सबके राम” राम जन्म उत्सव मेले के शुभारंभ का।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महेंद्र सिंह चौहान व प्रवीणा अग्निहोत्री ने बताया कि प्रातः 9:30 बजे बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति में 151 फीट ऊंची गुड़ी का पूजन अण्णा महाराज, लक्ष्मण दास महाराज ,सांसद शंकर लालवानी एवं अमित जैन की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन सोलंकी, विनीत नवाथे ने भी गुड़ी का पूजन किया।

गुड़ी पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया और मंडल पूजन के साथ भगवान का आह्वान कर उनकी घट स्थापना अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति में की गई ।मंत्रोचार के साथ राम जन्मोत्सव के निमित्त हवन कुंड में 108 आहुतियां दी गई।

उत्सव मेले का भी शुभारंभ।

प्रवीणा अग्निहोत्री ने बताया कि उत्सव मेले का विधिवत प्रारंभ सायंकाल 4:00 बजे हुआ जिसमें बच्चों के लिए मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले एवं सुस्वादु व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए हैं। देशभर के व्यंजनों का स्वाद यहां उपलब्ध है, साथ ही देशभर के हैंडलूम आधारित वस्तुओं के स्टाल भी यहां पर लगाए गए हैं सायंकाल 6:00 बजे राम स्तुतिऔर आरती की गई।

दिनांक 3 अप्रैल के कार्यक्रम।

प्रातः 9:00 से 12 अभिषेक, हवन पूजन। मेला दोपहर 4:00 बजे से प्रारम्भ होगा। 6:00 से 8:00 बजे तक राम स्तुति व राम आरती होगी। रात 8:00 बजे से रामायण प्रसंग पर कथक नृत्य आरंभ कत्थक स्टूडियो द्वारा पेश किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *