इंदौर : पुलिस के देशभक्ति जनसेवा के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए तनावपूर्ण ड्यूटी के दौरान कई बार पुलिस बेमिसाल नज़ीर पेश करती नज़र आती है । ऐसा ही एक काम चंदन नगर थाने के आरक्षकों ने कर दिखाया । ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मुकेश मारू एवं आरक्षक प्रताप को परेशान हालत में एक बुजुर्ग महिला दिखाई दी । शुरुआती बातचीत में बुजुर्ग महिला की परेशानी जानने के बाद उन्हें थाना प्रभारी दिलीप पूरी के समक्ष लाया गया । दरअसल घर से भटकी बुजुर्ग महिला अपने घर का रास्ता भूल गई थी व उन्हें घर का पता भी याद नही था । उक्त बुजुर्ग महिला को थाने में पानी व चाय पीला कर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई ।
चंदन नगर के आरक्षकों मुकेश मारू व प्रताप ने बड़ी मेहनत कर डायमंड पैलेस स्थित बुजुर्ग महिला के घर का पता लगाकर उन्हें उनके परिजनों तक पहुँचाया। माताजी के दिनभर से घर नही पहुँचने पर घरवाले भी काफी व्यथित व परेशान थे। बुजुर्ग महिला को घर तक लाने में मदद करने व सेवा करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी, आरक्षक मुकेश व आरक्षक प्रताप को घर वालों ने ढेरो दुआएं दी व उनका धन्यवाद अदा किया।
Related Posts
November 24, 2023 पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश
गैंग के सरगना सहित 06 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों में एक महिला भी शामिल।
फर्जी कंपनियों […]
September 25, 2022 लता अलंकरण के लिए चयनित कलाकारों के नामों का ऐलान
2019 के लिए शैलेंद्र सिंह, 2020 के लिए आनंद मिलिंद और 2021 के लिए कुमार शानू होंगे […]
March 21, 2020 आयुर्वेद से सम्भव है कोरोना का उपचार..? इंदौर : आचार्यश्री विद्यासागरजी के सान्निध्य में जबलपुर में संचालित पूर्णआर्यू […]
April 8, 2020 खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी- निगमायुक्त इंदौर : निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि लॉक डाउन अवधि के दौरान खाद्य सामग्री की […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]
February 2, 2025 महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भोजन सहित अन्य कई तरीकों से सेवा कर रही है रिलायंस इंडस्ट्रीज
हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन।मुफ्त ओपीडी की भी व्यवस्था की गई है।जियो दे […]
January 26, 2022 जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में हुआ हादसा, ड्रोन गिरने से बच्ची सहित तीन घायल
जबलपुर : 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए आसमान में […]