कलेक्टर ने हाथों में थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में जताई भागीदारी

  
Last Updated:  May 28, 2023 " 07:10 pm"

कलेक्टर कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।

इंदौर : गौरव महोत्सव के तहत रविवार को इंदौर में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू और झोले लेकर सफाई की।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सहित सभी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी सुबह 7 बजे ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे। तमाम अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू और झोले लेकर सफाई का विशेष अभियान प्रारंभ किया। कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने बगीचे सहित परिसर के कोने-कोने में जाकर प्लास्टिक गारबेज, अनुपयोगी सामग्रियां, यत्र-तत्र बिखरे हुए पाउच, पानी की बोतलें व अन्य कूड़ा-कचरा बोरे में एकत्रित किया। अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौड़, श्रीमती सपना लोवंशी, आरएस मंडलोई सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उत्साह के साथ सफाई के कार्य को बखूबी अंजाम दिया। सफाई का यह अभियान लगभग 2 घंटे चला।

कलेक्टर ने स्वच्छता दीदियों को साथ बिठाकर कराया नाश्ता।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सफाई में योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को साथ बैठाया और उन से चर्चा कर उनके अनुभव साझा किए। उनके सुख-दुख सुने और उनकी दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने उनके साथ चाय- नाश्ता भी किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *