लोगों को पक्षियों के लिए सकोरों का भी किया जा रहा वितरण।
इन्दौर : म.प्र. के पूर्व मंत्री स्व. रामेश्वर पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीतादेवी पटेल की स्मृति में विगत 10 अप्रैल से पक्षियों को दाना-पानी अभियान सतत चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना – पानी का इंतजाम किया जा रहा है।
गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने बताया कि, गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे सबसे ज्यादा पशु- पक्षियों को दाना-पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके चलते ट्रस्ट का यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दाना-पानी वितरण में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के साथ समाजसेवी मदन परमालिया, मनोज पाटीदार, शांतिलाल एवं अन्य वरिष्ठजन भी भागीदारी निभा रहे हैं। इस अभियान के तहत मजदूरों को दाना और सकोरे भेंट कर उनसे भी आग्रह किया गया कि वे पक्षियों के लिए अपने घरों व खुली जगह में सकोरे रख दाना-पानी अभियान में अपना योगदान दें। सत्यनारायण पटेल ने आम जनता से भी आग्रह किया है कि, वे शहर व आस-पास के खुले क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें जिससे गर्मी में वे दाना – पानी से वंचित न रहें।
Related Posts
March 6, 2025 कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
14.8 किलोग्राम सोना अभिनेत्री रान्या से बरामद।
अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]
October 9, 2024 राहुल फैक्ट्री में जलेबी बना रहे थे, हरियाणा की जनता ने उनकी जलेबी बना दी : वीडी शर्मा
भोपाल : हरियाणा में बीजेपी की जीत की हैट्रिक बनने पर बीजेपी मप्र के अध्यक्ष वीडी शर्मा […]
January 31, 2020 लोगों को केंद्रीय बजट से है ढेरों उम्मीदें..! इंदौर : आर्थिक सुस्ती और गिरती विकास दर के बीच केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद […]
March 22, 2021 साढ़े तीन सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले, 8 फ़ीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉकडाउन के बाद भी रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार कर […]
June 9, 2020 कोरोना से होनेवाली मौते बन रहीं चिंता का सबब, अब तक 150 से ज्यादा ने गंवाई जान..! इंदौर : इंदौर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर चिंता का सबब बन गई है। प्रतिदिन 2 […]
June 28, 2021 पीली गैंग पर नकेल कसने के निगमायुक्त के फरमान का कांग्रेस ने किया स्वागत
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा अवैध वसूली […]
March 13, 2021 कोरोना का विस्फोट, 247 नए संक्रमित मिले, 1 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। हर नया दिन संक्रमित मामलों में इजाफा […]