ऑनलाइन गेम में हजारों रुपए हारने पर 13 वर्षीय बालक ने लगाई फांसी

  
Last Updated:  August 1, 2025 " 08:31 pm"

परिजनों की डांट के डर से उठाया आत्मघाती कदम।

इंदौर : गेमिंग की लत ने एक मासूम बालक की जान ले ली।फ्री फायर गेम में हजारों रुपए गंवाने के बाद परिजनों की डांट के डर से 13 साल के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस की तफ़्तीश में पता चला कि कक्षा 07वी में पढ़ने वाला यह छात्र ऑनलाइन फ्री फायर गेम में 2800 रुपए हार गया था। उसे डर था कि परिजन को पता चलेगा तो वे डांट पिलाएंगे।इसी के चलते तनाव में आकर उसने फांसी लगा ली।

मृतक छात्र एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर का रहने वाला था। सबसे पहले दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजन तुरंत बेटे को नीचे उतारकर डीएनएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

मां का डेबिट कार्ड गेम से लिंक किया।

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि मृतक बालक के पास बिना सिम वाला मोबाइल था, जो वाई-फाई से जुड़ा था। उसने गेमिंग आईडी से अपनी मां का डेबिट कार्ड लिंक कर रखा था, जिससे रुपए ट्रांजेक्ट हुए थे। रुपए गंवाने के बाद उसने मां को यह जानकारी दी थी, उसे डर था परिजन इस बात को लेकर डांटेगे। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

बालक के पिता अंकेश जैन ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं, जिनकी छोटी ग्वालटोली और देवास नाके पर दुकान हैं। परिवार में मृतक बालक का एक छोटा भाई भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *