इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्रीविद्याधाम पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में 51 विद्वानों द्वारा आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में रात 9 बजे भगवान कृष्ण का तुलसी दल, सफेद तिल्ली एवं पुष्पों से सहस्त्रार्चन किया गया। षोडशोपचार पूजन, गौ दुग्ध से अभिषेक एवं श्रृंगार के बाद रात्रि ठीक 12 बजे जन्मोत्सव आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। मंदिर पर दिन भर भक्तों का मेला जुटा रहा। रात्रि में कतारों में लगकर भक्तों ने झांकी के दर्शन किए। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, रमेशचंद्र राठौर एवं सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का हरियाली से नयनाभिराम श्रृंगार भी किया गया। मंदिर पर आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शनिवार 20 अगस्त को नंदोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
Related Posts
October 2, 2020 गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘‘बापू के जीवन पर आधारित […]
January 5, 2023 नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 9 जनवरी तक अवकाश घोषित
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किए आदेश।
शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए […]
June 21, 2019 बाणेश्वर कावड़ यात्रा- 2018 फोटोग्राफी स्पर्धा का पुरस्कार वितरण शनिवार को होगा इंदौर: महेश्वर से उज्जैन बाणेश्वर कावड़ यात्रा- 2018 के फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और […]
April 4, 2023 मप्र की धरती पर अब बेटियां वरदान हैं – मुख्यमंत्री चौहान
बहनों ने जो विश्वास मेरे प्रति जताया उसे मैं टूटने नहीं दूंगा।
बहन-बेटियों के कल्याण […]
March 5, 2022 एक्यूप्रेशर, कपिंग, सुजाक और वाइब्रेशन थेरेपी से किया जा रहा असाध्य रोगों का इलाज
इंदौर : श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज इंदौर द्वारा आयोजित असाध्य रोगों के उपचार […]
May 29, 2020 फ़ोटो- वीडियोग्राफरों ने अपनी परेशानियों से सांसद लालवानी को कराया अवगत इंदौर : फ़ोटो- वीडियोग्राफी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेसीडेंसी कोठी में सांसद शंकर […]
June 17, 2021 इंदौर में झमाझम, उमस से राहत पर जलजमाव व बिजली गुल होने से लोग हुए परेशान
इंदौर : बीते कुछ दिनों से भारी उमस झेल रहे इंदौर के नागरिकों को बीती रात व गुरुवार […]