इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सिमटकर अब 5 फ़ीसदी तक पहुंच गया है। सोमवार 31 मई को नए संक्रमित मामले और कम हो गए वहीं कोरोना से उबरने वालों की तादाद डेढ़ गुना रही। अस्पतालों में उपचाररत मरीजों की संख्या में भी खासी कमीं आई है। साढ़े तीन हजार से भी कम मरीजों का अब इंदौर जिले में उपचार चल रहा है।हालांकि 1 जून से अनलॉक हुए शहर में ज्यादा सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है।
362 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 6870 आरटी पीसीआर और 3580 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 7336 की टेस्टिंग की गई। 6954 निगेटिव पाए गए। 362 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 18 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 14 लाख 70 हजार 615 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 50 हजार पॉजिटिव मिले।इनमें से करीब 96 फ़ीसदी ठीक हो चुके हैं।
609 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
सोमवार को 609 मरीज डिस्चार्ज होकर घरों को लौटे । इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 45 हजार 429 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 3406 का इलाज चल रहा है।
2 मरीजों की मौत।
सोमवार को 2 मरीज कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1343 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
July 27, 2023 बी टेक के छात्र की हत्या के मामले में युवती सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
पूर्व बॉयफ्रेंड को मारना चाहती थी युवती, मार दिया उसके दोस्त को।
मंगलवार देर रात […]
May 7, 2021 राधास्वामी कोविड केअर सेंटर की क्षमता बढाकर की गई 12 सौ
इंदौर : खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने देवी अहिल्या कोविड केयर सेंटर […]
April 4, 2017 अजमेर ब्लास्ट: इंद्रेश-साध्वी को NIA की क्लीन चिट, 17 को फैसला नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जयपुर की अदालत में इंद्रेश कुमार […]
November 8, 2022 प्राइड ऑफ एमपी अवॉर्ड में शामिल बीपीओ, स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर समिट में मिलेगा लाभ
प्रदेश भर से बीपीओ, स्टार्टअप्स संचालक करेंगे शिरकत।
11 नवंबर को होने जा रहे सम्मेलन […]
September 25, 2020 बीस फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, 7 मरीजों की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को संक्रमितों का ग्रोथ […]
August 30, 2020 राजवाड़ा और आसपास का क्षेत्र खाली कराकर किया गया सील, भारी पुलिस बल तैनात.. इंदौर : रविवार को लॉकडाउन होने और सामूहिक रूप से सामाजिक, धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध […]
March 19, 2022 सानंद न्यास के मंच पर कौशिकी चक्रवर्ती पेश करेंगी गायन
इंदौर : कोरोना काल में थमीं रही संस्था सानंद की सांस्कृतिक गतिविधियों को गुड़ीपडवा 2 […]