इंदौर : अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर इलाके से महिला का मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपी, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की बरामद कर ली गई है।
ये था पूरा मामला।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर दिनांक 01.11.2022 को फरियादिया कल्पना सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई था कि थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर सेक्टर डी इन्दौर पर रात 08.30 बजे के आसपास मोटर सायकल सवार दो अज्ञात बदमाश मेरा एक मोबाइल रियल मी कंपनी का छीनकर भाग गए हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा में अपराध धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास, उषा नगर, अन्नपूर्णा रोड , राजेंद्र नगर ,व्दारकापुरी , चन्दन नगर क्षेत्र के 50-60 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इस बीच 04.11.2022 मुखबिर की सूचना पर अहिल्या नगर चौपाटी के पास दो व्यक्तियों को होडा शाइन मोटरसाइकिल नंबर MP09XL8279 के साथ पकडा गया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल लूट की घटना करना स्वीकार किया।इसपर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल व लूट मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। प्रकरण में पूछताछ एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
February 9, 2024 गाय के लिए घर – घर से रोटी एकत्रित करेगी विहिप
गौ ग्रास रथ का विहिप पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ।
इंदौर : सदियों से हमारे देश में […]
January 11, 2022 मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान पर रोक की वकीलों ने की मांग, सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाकर अजान दिए जाने का मामला एक बार फिर उठा है। जिला […]
March 2, 2022 छोटे से हिस्से को छोड़कर परम्परागत मार्ग से ही निकलेगी गेर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में बनीं सहमति
इंदौर : कोविड 19 संक्रमण के बाद इस वर्ष इंदौर शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पाम्परिक […]
February 1, 2021 5 वर्ष तक के 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की।’
इंदौर : रविवार को सांसद शंकर लालवानी और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बच्चों को […]
August 30, 2021 पितृपुरुष की सौवी जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी बीजेपी
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष, कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा के […]
October 2, 2019 गांधीजी के दर्शन और विचारों को समर्पित सुहानी शाम इंदौर : संस्था सेवा सुरभि में कुछ अलग करने का जज्बा शुरू से रहा है।संगीत गुरुकुल के […]
April 19, 2021 सेवाकुंज अस्पताल पहुंचे विधायक शुक्ला, ऑक्सीजन सप्लाई शुरू न करने पर शासन- प्रशासन को लिया आड़े हाथ
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ कनाडिया रोड स्थित सेवा कुंज […]