इंदौर : खंडवा रोड स्थित ग्राम नायता मुंडला के रहवासियों ने 15 अगस्त को हुई एक घटना में उनके गांव जोड़े जाने पर ऐतराज जताया है। पत्रकार वार्ता के जरिए गांव के प्रतिनिधि के रूप में अपनी बात रखते हुए अफसर पठान और अंतर सिंह मालवीय ने कहा कि 15 अगस्त को जिस स्थान पर विवाद हुआ, वह हमारे गांव नायता मुंडला से डेढ़ किलोमीटर दूर है। घटनास्थल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी का क्षेत्र ग्राम लिम्बोदी के तहत आता है। उसका नायता मुंडला से कोई लेना – देना नहीं है। पठान और मालवीय ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया की खबरों में घटना का क्षेत्र नायता मुंडला बताए जाने से हमारे गांव की बदनामी हो रही है। हमारा गांव शांतिप्रिय है और सभी धर्मों के लोग त्योहार मिल- जुल कर मनाते हैं। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मल्टी क्षेत्र में जो घटना घटित हुई, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।
नायता मुंडला से न जोड़े घटना को।
अफसर पठान व अंतरसिंह मालवीय ने जिला व पुलिस प्रशासन के साथ मीडिया और अन्य तमाम लोगों से आग्रह किया है कि वे उक्त निंदनीय घटना से नायता मुंडला का नाम न जोड़ें। हमारा गांव शांति और भाईचारे की मिसाल रहा है और आगे भी बना रहेगा।
Related Posts
May 21, 2021 कोरोना की उल्टी गिनती शुरू, 10 फ़ीसदी के नीचे पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, ठीक होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : अब जबकि शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम सी गई है, पाजिटिविटी रेट 10 फ़ीसदी […]
May 3, 2021 बीजेपी ने सेवा प्रकल्प के तहत कोरोना मरीज व परिजनों को शुरू किया भोजन का वितरण, मोघे ने की सराहना
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी सेवा प्रकल्प के माध्यम से शहर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना […]
January 4, 2017 कोर्ट में पेश हुए विक्रमसिंह पवार का जेल वारंट बन गया देवास। देवास विधायक तुकोजीराव पवार के निधन के बाद मिली 13 दिन की जमानत के बाद लंबे समय […]
April 20, 2022 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों की जिलेवार की समीक्षा
15 दिवस में डीएसई से संबंधित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण करने के दिए […]
August 28, 2023 डकार लेने की बात पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट के साथ चले चाकू
एसिडिटी की समस्या के चलते महिला ने ली थी डकार।
इंदौर : रविवार को इंदौर में एक […]
June 8, 2023 सिंधिया ने कांग्रेस को धोखा देकर दिया अवसरवादिता का परिचय : दिग्विजय सिंह
नोटबंदी चुनिंदा घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई।
महिला पहलवानों के साथ बुरे […]
June 19, 2019 किसी भी एडवेंचर से बढ़कर होता है विश्वकप में पाकिस्तान को रौंदने का आनंद {चंद्रशेखर शर्मा } एक अकेले मो. आमिर को अलग कर दें तो पाकिस्तान की ये टीम अपनी टीम के […]