इंदौर : सुनामी के रूप में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान इंदौर वासियों की उखड़ती साँसों को थामकर उन्हें नई जिंदगी देनेवालों में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के उद्योगपति मित्र संजय अग्रवाल और करण मित्तल का बड़ा योगदान रहा।
फरिश्ते बनकर थामी उखड़ती सांसों की डोर।
जब इंदौर में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। अस्पतालों के बाहर कोरोना संक्रमित मरीज ऑक्सीजन न मिलने से तड़पते हुए दम तोड़ रहे थे, तब कैलाश विजयवर्गीय ने संकट के उन विकट पलों में अपने इन मित्रों को आवाज दी। संजय अग्रवाल और करण मित्तल ने पल भर की भी देरी न करते हुए अपने स्टील प्लांट बन्द कर प्रतिदिन करीब 4 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करा दिए। फरिश्ते बनकर आए इन दोनों उद्योगपतियों ने मानवता के प्रति अपना धर्म निभाते हुए हजारों लोगों की साँसों को लौटाकर उन्हें नई जिंदगी दी।
विजयवर्गीय ने किया सम्मान।
संकटकाल में मानवता के प्रति अपना धर्म निभाने वाले देवदूतों संजय अग्रवाल और करण मित्तल को कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर आमंत्रित किया। उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पूरे इंदौर की ओर से विजयवर्गीय ने शॉल, श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
अपने सम्मान से अभिभूत संजय अग्रवाल और करण मित्तल ने वादा किया कि इंदौर के लोगों को जब भी मदद की जरूरत होगी, वे तत्पर रहेंगे।
Related Posts
May 26, 2020 जयजयवंती नदी में पहुंचा नर्मदा का पानी, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ.. इंदौर : क्षिप्रा और नर्मदा के संगम से सिर्फ दो किलोमीटर दूर लोग सालों से सुखी पड़ी […]
May 19, 2020 छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ पिता-पुत्र के लापता होने के लगे पोस्टर छिन्दवाड़ा : कोरोना के कहर से जूझ रहे मप्र में पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के […]
March 25, 2017 शशांक मनोहर ने वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे ICC चेयरमैन पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन पद से दिया […]
July 18, 2023 लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के नए भवन का होगा भूमिपूजन
इंदौर : आंबेडकर नगर महू स्टेशन के साथ लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के विकास की योजना पर […]
October 22, 2020 पूंजीपतियों, माफिया और दलालों के सीएम थे कमलनाथ, सिंधिया ने फोड़ दिया उनके पाप का घड़ा- लालवानी
इंदौर : कांग्रेस की 15 माह की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में सारे विकास कार्य ठप हो गए […]
May 17, 2021 पूर्व मंत्री सिंघार के घर महिला की खुदकुशी के मामले का जल्द होगा खुलासा- गृहमंत्री
भोपाल : प्रदेश सरकार के अधिकृत प्रवक्ता गृहमंत्री नरोतम मिश्रा ने सोमवार को जारी बयान […]
August 9, 2020 सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जा सकेगा धार्मिक त्योहारों का आयोजन इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी […]