भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी बस दुर्घटना के संबंध में गुरुवार को अपने निवास पर उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए, जो गलती करेगा वह दंड पाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सड़क की मरम्मत तथा क्रेन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाए। वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के लिए जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन आरंभ किया जाए। संपूर्ण प्रदेश में बसों की फिटनेस और ओवरलोडिंग के संबंध में अभियान आरंभ हो। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में घाटों, दुर्गम मार्गों, खराब सड़कों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय किए जाएं।
बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन तथा परिवहन एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई उपस्थित थे।
Related Posts
February 5, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को पूरीतरह प्रारम्भ करने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज […]
September 30, 2021 देश के टॉप तीन राज्यों मप्र को लाना है लक्ष्य, एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में बोले मंत्री दत्तीगांव
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने […]
May 8, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई […]
October 3, 2023 अयोध्या में असंतोष की आग..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
इंदौर का चार नंबर क्षेत्र भाजपा का अजेय दुर्ग रहा है लेकिन अयोध्या […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
February 4, 2023 भू माफिया मद्दा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटवाने हाईकोर्ट पहुंची पुलिस
इंदौर : इंदौरी दाऊद बने मद्दा को पुलिस कभी पकड़ नहीं पाई। उसे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम […]
September 2, 2024 देवी अहिल्याबाई के आदर्शों और सिद्धांतों को जन – जन तक पहुंचाने के लिए शासन स्तर पर होगा समिति का गठन : मुख्यमंत्री यादव
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के आदर्शों, […]