जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस इसलिए कर रही नोटा का प्रचार

  
Last Updated:  May 10, 2024 " 04:18 pm"

सैम पित्रोदा का बयान भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता पर हमला है।

पिछले चुनाव से 10 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर इस चुनाव में भाजपा का बढ़ेगा।

कांग्रेस रसातल की ओर जा रही है।

पत्रकारों से चर्चा में बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी रसातल की ओर जा रही आई। जीतू पटवारी ने नोटा को वोट देने की अपील करके यह स्वीकार कर लिया है कि मध्यप्रदेश सहित देशभर की जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से उठ चुका है। मध्यप्रदेश और देश की जनता अब कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देने वाली, इसलिए वे नोटा का बटन दबाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि खजुराहो और इंदौर सहित देश की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी तक खड़ा नहीं कर पाने वाली कांग्रेस पार्टी समाप्त होने की कगार पर पहुंच चुके है।

देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गांधीजी के उस सपने को पूरा करने पर तुले हैं।

खात्मे की ओर बढ़ रही कांग्रेस।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश के कांग्रेस नेतृत्व में घोर निराशा व हताशा का माहौल है। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा जो बयान दे रहे हैं, वह भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर हमला है। मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इंदौर में नोटा को वोट देने की अपील कर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते है। कांग्रेस ने इंदौर की जनता के साथ धोखा किया है। खजुराहो में कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। उसने भी प्रत्याशी बदला, फिर दूसरे प्रत्याशी ने गलत फार्म भरकर मैदान छोड़ दिया। इंदौर और खजुराहो सहित देश की कई सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़ा नहीं कर पाई, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस देशभर में समापन की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता को पूरा भरोसा है, उसने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मत से 10 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर इस चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

कांग्रेस का सिक्का खोटा, उसके कहने पर कोई नोटा में मतदान नहीं करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपने क्रियाकलापों के कारण देश में समाप्त हो रही है। नोटा को वोट देने की अपील करना लोकतंत्र को कमजोर करना है। लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कांग्रेस का सिक्का खोटा है, कांग्रेस उम्मीदवार नहीं दे पाई, इसलिए वह नोटा को मतदान करने की अपील कर रही है। जनता से मेरा अनुरोध और अपील है कि आपके एक वोट से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। आपका एक वोट भारत को विश्व गुरू बनाएगा, आपका एक वोट भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा और आपका एक वोट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाली सरकार का चयन करेगा। इसलिए सभी लोग मतदान करें। देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

विपक्षी दल अपने परिवारों के लिए राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति इससे ज्यादा क्या होगी कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। जीतू पटवारी का नोटा को वोट देने संबंधी बयान महात्मा गांधी के ‘कांग्रेस खत्म कर देने के सपने’ को चरितार्थ करता है। 125 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी जिसने देश और राज्यों में तकरीबन 60 साल तक राज किया, लेकिन कांग्रेस के चुनावी राजनीति के 77 सालों में शायद पहली बार इंदौर शहर मे 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार मैदान में नहीं है? कांग्रेस को इंदौर शहर मे इतनी शर्मनाक स्थिति में लाने के जिम्मेदार मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और चुनाव प्रबंधन कमेटी है। हर चुनाव में करारी हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाकर पार्टी की इज्जत बचाने वाले कांग्रेसी अब ईवीएम के आखिरी विकल्प नोटा का सहारा ले रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में इंदौर कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को लाखों वोटों से जीत दिलाने वाला है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश में विपक्ष नहीं हैं। जो विपक्षी दल है वह सब अपने परिवारों के लिए राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता देश की एकता-अखंडता पर हमला कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता देश की एकता और अखंडता पर हमला कर रहे हैं। सैम पित्रोदा का बयान देश की संप्रुभता पर हमला है। उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। बांटो और राज करो के नाम पर कांग्रेस हमेशा से काम करती आई है। कांग्रेस अभी भी जातियों के अंदर लोगों को बांटकर राज करना चाहती है।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, इंदौर जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा और आलोक दुबे उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *