54 कालोनियों का अगली 10 जुलाई तक होगा।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कॉलोनी सेल विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त हर्षिता सिंह सहित आईडीए सीईओ एवं एसडीएम मौजूद थे।अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश कॉलोनी विकास नियम के प्रावधान के तहत यहाँ नगरीय निकाय क्षेत्र स्थित 297 अनधिकृत कॉलोनियों को नागरिक अधोसंरचना प्रदान करने हेतु चिन्हित किया गया था। बैठक में इस विषय को लेकर वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।
बताया गया कि पहले चरण में 196 और दूसरे चरण में 101 कालोनियाँ अनधिकृत पाई गई थीं। इनमें से 100 कॉलोनियों में अंतिम लेआउट का प्रकाशन किया जा चुका है। ये सभी कॉलोनियां भवन अनुज्ञा, विद्युत संयोजन और जल संयोजन के लिए पात्र पाई गई हैं। इन्हें आदेश पत्र भी दिए जा चुके हैं। लेआउट को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रियारत कॉलोनियों की संख्या 54 है। यह कार्य आगामी 10 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। बैठक में कलेक्टर द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों में विभिन्न विभागों की आपत्ति दर्ज होने एवं अनापत्ति अप्राप्त कॉलोनियों के संबंध में समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक नवीन निर्माण कार्य पर भी बात हुई। बताया गया कि नगर के 49 स्थलों पर संजीवनी क्लीनिक का निर्माण प्रस्तावित है। चार स्थलों पर यह निर्माण पूरा हो गया है। 42 जगहों पर कार्य जारी है।
Related Posts
March 4, 2023 हेल्थ मंत्रा में तन-मन को स्वस्थ्य रखने के बताए गए तरीके
इंदौर : 'सम्सकृति दर्शन' के तहत हेल्थ मंत्रा का आयोजन स्थानीय अभिनव कला समाज में किया […]
December 12, 2021 नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रतलाम रेल मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित
इंदौर : उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण […]
October 2, 2023 सनातन संस्कृति आने वाले समय में वैश्विक संस्कृति होगी
विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत।
धारा 370 हटने से कश्मीर की अवाम को […]
February 29, 2020 रेलवे पुलिस के जवानों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जवानों ने कराया परीक्षण इंदौर : रोटरी क्लब मेघदूत और मेदांता अस्पताल के सहयोग से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का […]
April 3, 2022 शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने लोगों को भारतीय नववर्ष की बधाई दी, बांटा गुड़- धनिया
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने बताया कि गुड़ी पड़वा नववर्ष पर […]
March 22, 2021 सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने निवास पर वी.सी. के माध्यम से […]
January 28, 2021 जो बाइडन ने प्रवासी भारतीयों को दी खुश खबरी, H-4 वीजा वाले जीवनसाथी को अमेरिका में काम जारी रखने की दी इजाजत
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड़ में आ गए हैं। […]