खरगौन : शहर से करीब 10 किमी दूर चोरल नदी पर बने चिड़िया भड़क में डूबे दोनों युवकों के शव स्थानीय गोताखोरों ने निकाल लिए। बलवाड़ा पुलिस ने दोनों के शव बड़वाह अस्पताल पहुंचाएं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों मृतक विजय नगर इंदौर के निवासी थे।
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी दीपक चंद्रकांत बोबडे और नितिन पिता बाबा साहब मराठा सहित 8 दोस्त शनिवार को पिकनिक मनाने खरगौन जिले के चिड़िया भड़क गए थे। अन्य लोगों को नदी में नहाते देख दीपक और नितिन भी नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने से दोनों डूब गए। दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कुशल गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। हादसे की सूचना मिलने पर बलवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई कर दोनों मृतकों के शव बड़वाह अस्पताल भिजवाए गए। इस बीच जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी बड़वाह अस्पताल पहुंच गए थे।
Related Posts
November 17, 2020 बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता गोपी नेमा के घर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा के घर हथियार बन्द बदमाशों […]
September 3, 2019 कांग्रेस नेताओं को पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए अपनी बात- वर्मा इंदौर : उमंग सिंगार हो या दिग्विजय सिंह उन्हें अपने पत्राचार को सार्वजनिक नहीं करना […]
January 18, 2020 ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ का हुआ आगाज, शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सेवा सुरभि के 'झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान' […]
August 30, 2021 एमपी बोर्ड हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की विशेष परीक्षाएं 6 सितंबर से प्रारम्भ होंगी
इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक […]
March 18, 2017 धोनी के ‘होटल’ में लगी आग में क्रिकेट किट जले, एक दिन के लिए टला विजय हज़ारे सेमीफाइनल नई दिल्ली: विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के लिए झारखंड के कप्तान एमएस धोनी की टीम […]
July 31, 2024 31जुलाई को सीएसी के साथ स्वच्छ वायु संघ लॉन्च करेगा इंदौर नगर निगम
इंदौर : इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर निगम […]
June 13, 2021 आइएमए की अपील, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें नागरिक
इंदौर : शनिवार को शहर अनलॉक हो रहा है। हम अभी अभी कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर का सामना […]