इंदौर : मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चला रहे दूल्हे राजा को यातायात पुलिस की बधाई तो मिली पर जुर्माना भी भरना पड़ा। ये मामला रेडिसन चौराहे का है। सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल के नेतृत्व में निरीक्षक दीपमाला धारू, “क्यूआरटी- टीम 2” के प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी व टीम उक्त चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रही थी। इस दौरान बुलेट पर सवार दुल्हे राजा, जिनकी गाड़ी का साइलेंसर मॉडिफाई था, को रोककर सबसे पहले यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी, फिर मॉडिफाई साइलेंसर के लिए चालान भी बना दिया।
दूल्हे राजा ने मानी गलती, भरा चालान।
दुल्हे राजा ने भी मुस्कुराते हुए अपनी गलती स्वीकारी और चालान कटवाया। उसने वादा भी किया कि आगे से यातायात नियमों का पालन करेगा।
यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने रेडिसन चौराहा पर अमानक नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, रेड लाइट को जंप करने वाले व मॉडिफाई साइलेंसर गाड़ियों पर प्रभावी कार्रवाई की और वाहन चालकों से यातायात के नियमों के पालन की अपील की ।
Related Posts
April 28, 2020 पत्थरबाजों ने जेल में भी फैलाया संक्रमण, 19 हुए संक्रमित इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर […]
February 23, 2024 अब ब्रेस्ट कैंसर की होगी दर्द रहित सर्जरी
पूरे ब्रेस्ट को रिमूव करने की नहीं पड़ेगी जरूरत।
अत्याधुनिक एग्जिलोस्कोपी तकनीक से […]
March 24, 2020 रेलवे स्टेशन किया गया बंद, आरक्षण कार्यालय में भी जड़े ताले इंदौर : रेल मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में यात्री ट्रेनों की आवाजाही बन्द कर दी गई […]
November 5, 2020 पूछता है भारत: क्या नाइक परिवार को न्याय मिलेगा…?
♦️ डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी ♦️
कहानी की शुरुआत मैं करता हूं रिपब्लिक टीवी की स्थापना […]
August 14, 2024 बीजेपी ने स्टेट प्रेस क्लब को राष्ट्रध्वज भेंट कर शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
इंदौर : बीजेपी ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ स्टेट प्रेस क्लब, मप्र से […]
March 12, 2022 सिंधिया ने चलाया चाक और बनाए मिट्टी के बर्तन
ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर में अनूठा अंदाज नजर […]
March 20, 2021 कोरोना पॉजिटिव पीएससी परीक्षार्थियों के लिए ओल्ड जीडीसी में बनाया परीक्षा केंद्र
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 मार्च […]