1अगस्त से प्रारंभ होगा सदगुरु नाना महाराज का 125 वा दो दिवसीय जन्मोत्सव

  
Last Updated:  July 30, 2022 " 05:25 pm"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि।

सदगुरु नाना महाराज के जीवन चरित्र दर्शन पर होगा महानाट्य का मंचन

इंदौर : अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार के बैनर तले सदगुरु नाना महाराज तराणेकर का 125 वा जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में 1 अगस्त से आयोजित इस दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह में देश – विदेश से त्रिपदी परिवार के हजारों सदस्य शिरकत करेंगे। इनमें कई बड़े उद्योगपति, कलाकार और समाजसेवी भी शामिल हैं। जन्मोत्सव के तहत सदगुरु नाना महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य का भी मंचन होगा। जमोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य में होगा। यह जानकारी अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार के प्रमुख बाबा महाराज तराणेकर, तेजस तराणेकर और तारक तराणेकर ने पत्रकार वार्ता में दी।

1 अगस्त को होगा जन्मोत्सव का शुभारंभ।

बाबा महाराज तराणेकर ने बताया कि नाना महाराज तराणेकर के 125 वे जन्मोत्सव का शुभारंभ बास्केटबॉल स्टेडियम में 1 अगस्त को शाम 5 बजे होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन विशेष अतिथि होंगी। श्रीमती कांचन गडकरी भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। सदगुरु नाना महाराज के समग्र जीवन दर्शन पर आधारित सात ग्रंथों का विमोचन भी इस मौके पर श्री गडकरी करेंगे। इनमें प्रो. सतीश केकरे द्वारा लिखित नाना महाराज का समग्र जीवन चरित्र दर्शन, श्री मार्तंड सप्तशती नाना महाराज एकाध्यायी चरित्र, बाल ग्रंथ, ब्रेल लिपि में नाना महाराज के उपदेश और नागपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका शांतिपुरुष शामिल हैं। इसी के साथ त्रिपदी परिवार के एप की भी लॉन्चिंग होगी।

भजन व अभंग की प्रस्तुति दी जाएगी।

शुभारंभ समारोह के बाद रात आठ बजे से नाना महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित भजन, अभंग व गीतों की प्रस्तुति सारेगामा लिटिल चैंप्स की विजेता रही अंजलि गायकवाड़, नंदिनी गायकवाड़ और उनके सहयोगी देंगे।

नाना महाराज की होगी राजोपचार पूजा।

बाबा महाराज तराणेकर ने बताया कि जन्मोत्सव के दूसरे दिन याने मंगलवार दो अगस्त को सुबह 7 बजे कांकड़ आरती होगी। इस मौके पर चार वेदों के ब्राह्मण सदगुरु नाना महाराज की राजोपचार पूजा करेंगे।
सुबह 11 बजे यति पूजन स्वामी नित्यमुक्तानंद सरस्वती, कोटेश्वर पीठ सोनकच्छ और विद्वत पूजन युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य रामानुजकोट, उज्जैन करेंगे। इस दौरान अतिथि संतों का सम्मान भी किया जाएगा।

नाना महाराज के जीवन चरित्र पर महानाट्य का होगा मंचन।

बाबा महाराज ने बताया कि इसी दिन शाम 5 बजे सदगुरु नाना महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य चैतन्य दर्शन का मंचन किया जाएगा। इसे कलाकार निखिल टोंगले और उनके 40 कलाकारों का दल प्रस्तुत करेगा। जन्मोत्सव का समापन सदगुरु नाना महाराज की महाआरती के साथ होगा।

ढाई हजार इलेक्ट्रोनिक दियों से रोशन होगा कार्यक्रम स्थल।

बाबा महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल को 2500 इलेक्ट्रॉनिक दियों से रोशन किया जाएगा। यह भव्य नजारा देखने लायक होगा।

8 हजार से अधिक प्रतिनिधि करेंगे शिरकत।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार की देश – विदेश में 350 से अधिक शाखाएं हैं, जिनके 8 हजार से अधिक सदस्य इस जन्मोत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। इनमें 2500 से अधिक सदस्य बाहर से आ रहे हैं।अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से भी नाना महाराज के अनुयायी उनके 125 वे जन्मोत्सव का हिस्सा बनने विशेष तौर पर इंदौर आ रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *