इंदौर : रविवार का दिन इंदौर के लिए सबसे ज्यादा राहत भरा रहा। वो इस मायने में की कोरोना के खिलाफ जंग में इंदौर को सबसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई। रविवार को कोरोना संक्रमण के केवल 6 मामले सामने आए। बीते ढाई माह में कोरोना संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं।
सैम्पल टेस्टिंग 1 हजार से ज्यादा, संक्रमित केवल 6 ।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को 1758 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। 1058 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को प्राप्त हुई। 1006 सैम्पल निगेटिव पाए गए। महज 6 सैम्पल पॉजिटिव निकले। 46 सैम्पलों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
71 फीसदी हुआ रिकवरी रेट।
इंदौर में आज दिनांक तक 60 हजार 213 सैम्पल्स की जांच की गई। 4069 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। अहम बात ये है कि 2906 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर घर लौट गए हैं। इनका औसत देखा जाए तो 71 फीसदी से ज्यादा बैठता है। 989 मरीज फिलहाल उपचार रत हैं।
4 और मरीजों की थमीं सांसें..!
ये सही है कि कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। पर ये भी हकीकत है की कोरोना से होनेवाली मौतों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। रविवार को फिर 4 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 174 जिंदगियां कोरोना की भेंट चढ़ चुकी हैं।
Related Posts
May 1, 2021 फिर मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 1213 ने दी कोरोना को शिकस्त
इंदौर : शहर में कोरोना का ग्राफ उछाले नहीं मार रहा है पर कम भी नहीं हो रहा है। करीब एक […]
June 15, 2023 बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में मचाया तांडव
तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश।
हजारों पेड़ उखड़े, कई मकान […]
May 16, 2021 5 फ़ीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में मिल सकती है जनता कर्फ्यू में छूट- गृहमंत्री
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण […]
February 19, 2019 जो भी आतंकी घुसपैठ करेगा मारा जाएगा- सेना श्रीनगर: पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड रशीद गाजी और उसके दो साथी आतंकियों को ढेर […]
September 17, 2021 समृद्धि और विकास का महामार्ग साबित होगा दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे- गडकरी
जावरा : दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे दुनिया का सबसे बड़ा हाइवे है। 1350 किमी लम्बाई के इस […]
June 15, 2023 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी
9 हजार छात्र - छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ।
ई-स्कूटी के लिए वर्ष 2023-24 के बजट […]
January 11, 2024 नेताजी सुभाष मंच के चुनाव में सत्यनारायण पटेल संयोजक, मदन परमालिया अध्यक्ष चुने गए
इन्दौर : 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' का नारा देने वाले देश के महान […]